गोवा में भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव-2021 का आग़ाज़

Updated on 11-12-2021 06:02 PM

भोपाल।  इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (IISF) का सातवां संस्करण शुक्रवार को गोवा के पणजी में शुरू हुआ। यह संस्करण "समृद्ध भारत के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी में रचनात्मकता और नवाचार का जश्न" विषय पर केंद्रित है।

मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने "प्रौद्योगिकी का नया युग" से संबंधित उत्सव के खंड का उद्घाटन किया। यह खंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आभासी वास्तविकता और दैनिक जीवन में उनके अनुप्रयोग जैसी सीमांत प्रौद्योगिकियों के बढ़ते क्षेत्रों पर सूचना का प्रसार करने के लिए है। इस अवसर पर समारोह के मुख्य आयोजकों में से एक अर्थ साइंस मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती इंदिरा मूर्ति भी उपस्थित थीं। साथ ही विज्ञान भारती के राष्ट्रीय महा सचिव सुधीर भदौरिया, सीएसआईआर एमप्री के डायरेक्टर डॉ. अवनीश श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद  के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी भी मौजूद रहे।

मंत्री श्री सखेलचा ने आईआईएफएस-2021 में मध्यप्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भ्रमण किया। इस प्रदर्शनी में आत्म-निर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप, कार्य योजना एवं उपलब्धियों को दर्शाया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा अमूल्य सहयोग प्रदान किया गया है। प्रदर्शनी में रिमोट सेंसिंग नवाचार विशेष है। साथ ही प्रदेश की कारीगरी और शिल्पकारी को प्रदर्शित किया गया है। इसमें बाघ प्रिंट, बांस से बने उत्पाद, अगरिया कारीगरों द्वारा बनाए गए लोहे के उत्पाद और कलाकृति जैसी कई वस्तुएँ शामिल है।

श्री सखलेचा ने "इको फेस्टिवल" का भी उद्घाटन किया, जो उन प्रौद्योगिकियों, रणनीतियों और कार्यों से संबंधित है जो पारिस्थितिक रूप से स्थायी जीवन की ओर ले जाते हैं। इस अवसर पर विज्ञान भारती के आयोजन सचिव जयंत सहस्रबुद्धे भी उपस्थित रहे।

आईआईटीएफ-2021 का उद्देश्य भारतीय पारंपरिक कला और शिल्प को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाना है। श्री सखलेचा ने गोवा के पारंपरिक शिल्पकार, पद्मश्री विनायक खेडेकर के साथ आईआईएसएफ के तहत "पारंपरिक शिल्प और कारीगर महोत्सव" का उद्घाटन भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.