यात्री सुविधाओं में सुधार कर इंदौर एयरपोर्ट ने हासिल की चौथी रैंक

Updated on 07-11-2024 03:25 PM

इंदौर । देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट इस वर्ष लगातार दो तिमाही में 12वें पायदान पर रहने के बाद तीसरी तिमाही में टाप पांच एयरपोर्ट में शामिल हो गया। यात्री सुविधाओं में सुधार करते हुए इंदौर एयरपोर्ट चौथे नंबर पर पहुंच गया।


सर्वे के बाद आई रिपोर्ट के अनुसार गोवा देश का नंबर वन एयरपोर्ट बन गया है, जबकि चेन्नई दूसरा और कोलकाता तीसरे स्थान पर रहा। दूसरी तिमाही में गोवा पहले और चेन्नई दूसरे स्थान पर रहा था।


जुलाई से सितंबर की रिपोर्ट जारी हुई


एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 2024 की तीसरी तिमाही जुलाई से सितंबर की रैंकिंग रिपोर्ट जारी की है। रैंकिंग सूची में इंदौर एयरपोर्ट 4.91 अंक हासिल कर चौथे पायदान पर रहा। चेन्नई 4.93 अंक हासिल कर पहले पायदान और गोवा 4.92 अंक हासिल कर दूसरे पायदान पर रहा।


31 बिंदुओं के सर्वे में इंदौर एयरपोर्ट 29 बिंदुओं पर अंकों में सुधार किया है। सिर्फ दो बिंदुओं में दूसरी तिमाही से उसके अंक कम रहे। चेक इन क्षेत्र ढूंढने में आसानी में 4.93 अंक मिले हैं, जो दूसरी तिमाही में मिले 4.94 से 0.01 कम रहे। वहीं स्क्रीनिंग से गुजरने में आसानी में भी 0.01 अंक कम हुए हैं।


इसलिए होता है सर्वे

एयरपोर्ट पर सालाना यात्रियों की संख्या 18 लाख से अधिक होने पर एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) द्वारा एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) सर्वे किया जाता है। इसे इंटरनेशनल रैंकिंग सर्वे भी कहा जाता है। एशिया पैसिफिक के 18 देशों के कुल 98 एयरपोर्ट पर यह सर्वे होता है। इसके अंतर्गत भारत में प्रमुख 15 एयरपोर्ट आते हैं। भारत के शेष घरेलू एयरपोर्ट पर कस्टमर सेटिस्फेक्शन सर्वे होता है।


नागपुर जाने वाली फ्लाइट ने 5 घंटे देरी से भरी उड़ान


इंदौर से नागपुर जाने वाली सुबह 8.20 की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण पांच घंटा देरी से नागपुर के लिए रवाना हो सकी। उड़ान भरने से पहले विमान में पायलट को तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद उड़ान को रोक दिया गया। विमान में बैठ चुके यात्रियों को उतारकर टर्मिनल में भेजा गया।


पांच घंटे देरी से दोपहर 1.20 विमान नागपुर के लिए उड़ान भर सका। देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से नागपुर जाने वाली उड़ान को टेकआफ से पहले रोकना पड़ा। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार इंडिगो कंपनी की 6ई 7744 उड़ान जयपुर से इंदौर आकर 8.20 बजे नागपुर जाती है।


विमान में यात्रियों को बैठाने के बाद उड़ान भरने से पहले पायलट को इंजन में खराबी की जानकारी का पता चली। तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी गई। इंजीनियरों को सुधार में अधिक समय लगता देखकर यात्रियों को टर्मिनल में पहुंचाया गया। कनेक्टिंग उड़ान पकड़ने वाले यात्री दूसरी उड़ान से रवाना हो गए। शेष यात्री विमान में सुधार के बाद नागपुर के लिए रवाना हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.