संक्रमणजनित बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण में नई तकनीक और पद्धति अपनाना जरूरी : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 24-11-2021 05:36 PM

भोपाल   लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि संक्रमण से होने वाली बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये नई तकनीक और पद्धति को अपनाना जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी संक्रमण नियंत्रण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन, एम्स भोपाल और एनएचएम द्वारा इस दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रदेश में संक्रमणजनित बीमारियों पर नियंत्रण के लिये पहले से अच्छा कार्य हो रहा है। कार्यशाला में आये महत्वपूर्ण सुझावों को चिकित्सक अपनाए और संक्रमण नियंत्रण के लिये प्रभावी पहल करें। संचालक एनएचएम डॉ. पंकज शुक्ला ने एंटीबायोटिक पॉलिसी को रिवाइज करने संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस को कम करने पर कार्य किया जा रहा है।

डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. अनुज शर्मा, एम्स भोपाल के एएमआर नोडल डॉ. सागर खड़ंगा ने भी संबोधित किया। राज्य के विभिन्न जिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजिस्ट एवं प्राइवेट नर्सिंग होम एसोसिएशन भोपाल, इंदौर, जबलपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.