आस्ट्रेलिया के युद्ध स्मारक ‘श्राइन आफ रिमेंबरेंस’ पर गए जयशंकर, कहा शहीदों का सम्‍मान गर्व का पल

Updated on 12-02-2022 08:03 PM





मेलबर्न । विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को चौथी क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक का हिस्सा बने। क्वाड की यह अहम बैठक मेलबोर्न में हुई। आपको बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर, आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने के निमंत्रण पर 10-13 फरवरी तक आस्ट्रेलिया की एक आधिकारिक यात्रा पर हैं। बैठक खत्म होने के बाद डा एस जयशंकर ने आस्ट्रेलिया के सबसे बड़े युद्ध स्मारकों में से एक श्राइन आफ रिमेंबरेंस का दौरा किया। 
‘श्राइन आफ रिमेंबरेंस’ के दौरे की जानकारी खुद विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा आस्ट्रेलिया के सबसे बड़े युद्ध स्मारकों में से एक, स्मरण मंदिर का दौरा किया। शहीद सैनिकों की स्मृति का सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण क्षण। मेलबर्न में आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने ने कहा आस्ट्रेलिया और भारत के बीच व्यापार और निवेश में भी गहरे संबंध हैं और जैसा कि हम यहां मेलबर्न में खड़े हैं, मंत्री डैन तेहान व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते के लिए एक दौर की बातचीत के बाद भारत से लौट रहे हैं।
उन्होंने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों पर विश्वास जताते हुए कहा हमें विश्वास है, दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के नए अवसर निर्मित होंगे। इससे हमारी अर्थव्यवस्थाओं को कोरोना के प्रभावों से भी उबरने में मदद मिलेगी। विदेश मंत्रालय ने अपनी एक विज्ञप्ति में बताया कि विदेश मंत्री के रूप में डा एस जयशंकर की यह पहली आस्ट्रेलिया यात्रा है। उन्होंने मेलबर्न में शुक्रवार को हुई चौथी क्वाड बैठक में हिस्सा लिया। क्वाड बैठक में भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका की मेजबानी की और शीर्ष राजनयिकों ने सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस और स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत सहित क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर सहमति जताई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.