किसान कानून रद्द होने पर बोले कमलनाथ

Updated on 20-11-2021 05:09 PM

भोपाल मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने किसान कानूनों को वापस लेने को किसानों के कड़े संघर्ष की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह लोगों की जीत है, जिसने एक अहंकारी और जिद्दी सरकार को झुका दिया। इससे पहले शुक्रवार को सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के नाम संदेश जारी कर तीनों कानून रद्द करने की घोषणा की।

 इन किसान कानूनों को लेकर पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में किसान एक साल से अधिक समय से सड़कों पर थे। कमलनाथ ने कहा कि पिछले साल सितंबर में संसद ने तीन कृषि कानून पारित किए थे। इनके विरोध में एक साल से अधिक समय से देशभर के लाखों किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे। सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की गुहार लगा रहे थे। बारिश, ठंड, गर्मी में भी किसान इन कानूनों के विरोध में सड़कों पर डटे रहे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस आंदोलन में 600 से अधिक किसानों की मौत हुई। किसानों को इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रताडऩा भी झेलनी पड़ी। कई-कई रातें सड़कों पर गुजारना पड़ी। उन्हें तरह-तरह के उलाहने भी सहने पड़े। कभी उन्हें आतंकवादी, कभी देशद्रोही, कभी दलाल, कभी अन्य नामों से संबोधित किया गया, लेकिन किसान टस से मस नहीं हुए।

प्रकाश पर्व के दिन घोषणा का स्वागत

कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने भी किसानों के इस आंदोलन का खुलकर समर्थन किया। उनके समर्थन में लड़ाई लड़ी। आखिर 1 वर्ष बाद ऐतिहासिक दिन गुरु नानक जी के प्रकाश पर्व के दिन मोदी सरकार ने इन काले कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है, हम इसका स्वागत करते हैं। यदि यह निर्णय पहले ही ले लेते, सरकार अपना अहंकारी अडिय़ल रवैया पहले ही छोड़ देती, तो कई किसानों की जान बचाई जा सकती थी।

चुनावों में सिखाए सबक का नतीजा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिन किसानों को भाजपा के लोग कृषि कानूनों के विरोध करने के कारण कांग्रेस समर्थक, देशद्रोही, दलाल, आतंकवादी तक कह रहे थे, यह उनकी जीत है। जनता यदि इसी प्रकार भाजपा को चुनावों में सबक सिखाती रही तो उसकी इसी प्रकार जीत होती रहेगी। अब मोदी सरकार को इन कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान देशभर में किसानों पर दर्ज मुकदमे भी वापस लेना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.