कमलनाथ आज से तेज करेंगे अपना चुनाव प्रचार अभियान

Updated on 17-10-2021 05:01 PM

भोपाल उपचुनाव के घमासान में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ रविवार से चुनाव प्रचार तेज करेंगे। कमलनाथ रविवार को छतरपुर जिले के खजुराहो पहुंचेंगे। उसके बाद निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा के जेरोन में सभा लेंगे। इस कार्यक्रम के बाद कमलनाथ मंडल-सेक्टर-बूथ के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।


20
अक्टूबर तक कमलनाथ की एक के बाद एक सभाएं हैं। कमलनाथ की सक्रियता से कांग्रेस में जोश भर गया है। खंडवा लोकसभा के साथ ही उपचुनाव वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों में जोरदार तैयारी चल रही है। रविवार को कमलनाथ दिनभर पृथ्वीपुर में रहेंगे। उसके बाद सोमवार को चुनाव प्रचार में खंडवा क्षेेत्र में कमलनाथ की चार सभाएं रखी गई हैं। विशेष तौर पर मांधाता और बागली विधानसभा में वे सभाएं लेने पहुंचेंगे।


खंडवा पर मुख्य फोकस
कांग्रेस के पास स्टार प्रचारकों में केवल अभी कमलनाथ ही मैदान में नजर रहे हैं। वे एक बार खंडवा का दौरा कर चुके हैं, लेकिन उसमें भी केवल सभा रखी गई थी। अब दूसरी बार वे 18 अक्टूबर को फिर खंडवा लोकसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायण पुरणी के पक्ष में प्रचार करने पहुंचेंगे। इस दिन सुबह साढ़े 11 बजे वे बुरहानपुर जिले के नेपानगर के धूलकोट पहुंचेंगे। यहां से वे मांधाता विधानसभा के पुनासा पहुंचेंगे, जहां सभा रखी गई है। दूसरे दिन 19 अक्टूबर को वे सतना विधानसभा के दौरे पर रहेंगे।

उसके बाद 20 तारीख को फिर खंडवा आएंगे और बागली विधानसभा के पूंजापुरा में सभा लेंगे। इसके बाद फिर दोपहर सवा 1 बजे पंधाना विधानसभा में एक सभा रखी गई है। फिलहाल दो दिन में उनकी चार सभाएं रखी गई हैं और इन सभाओं के माध्यम से कांग्रेस अपने पक्ष में माहौल खड़ा करना चाह रही है। फिलहाल तो कमलनाथ ही कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में नजर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस ने पहले से ही सभी पूर्व मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग विधानसभा की जवाबदारी दे रखी है।


कांग्रेस ने हिंदुत्व के मुद्दे को बनाया हथियार
कांग्रेस भी भाजपा को टक्कर देने के लिए हिंदुत्व के मुद्दे को हथियार बना रही है। उसने उपचुनाव में बंटवाने के लिए श्रीराम लेखन की पुस्तिका छपवाई है। इसमें भगवान राम के साथ ही कांग्रेस नेताओं की फोटो छपी हैं, जिसके जरिए हिंदू वोटों की लॉबिंग की जाएगी। इंदौर संभाग की खंडवा लोकसभा और जोबट विधानसभा सीट समेत चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनावी घमासान तेज होता जा रहा है। कांग्रेस उपचुनाव में राम के सहारे नैया पार लगाने की जुगत में लग गई है। यही वजह है कि चुनाव वाले क्षेत्रों में श्रीराम लेखन की पुस्तिकाएं बंटवाने जा रही है।


अयोध्या की फ्री में सैर
इस एक पुस्तक में 11 हजार बार राम का नाम लिखना होगा। जो लोग इसमें राम नाम लिखेंगे उन्हें अयोध्या की फ्री में सैर कराई जाएगी। इस पुस्तक पर भगवान राम के साथ कांग्रेस नेताओं की फोटो छपी हैं। इस पुस्तक को बांटने वाले कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल का कहना है भाजपा सिर्फ वोट के लिए राम के नाम का उपयोग करती है, लेकिन असल राम राज्य तो कांग्रेस सरकार ही लाएगी।

राम मंदिर की बात करने वाली भाजपा को भी मालूम है कि राम मंदिर का ताला स्वर्गीय राजीव गांधी ने ही खुलवाया था। इस पुस्तक को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा और उन्हें बताया जाएगा कि राम के नाम पर कांग्रेस वोट नहीं मांगती है बल्कि प्रभु श्रीराम के सुशासन को लागू करने का काम भी करती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.