भारत की हार के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों पर हमला

Updated on 25-10-2021 08:23 PM

नई दिल्ली आईसीसी टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद पंजाब के विभिन्न कॉलेजों के कश्मीरी छात्रों पर हमले की खबर सामने रही है। हमला करने वालों में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग शामिल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के संगरूर में भाई गुरु दास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कई छात्रों पर हमला किया गया। उनके छात्रावास के कमरों में हमला किया गया। छात्रों में से एक ने फेसबुक पर इस हमले का लाइव-स्ट्रीम भी किया। छात्रों पर रॉड और लाठियों से हमला किया गया।  उसी कॉलेज के एक अन्य छात्र ने कहाकि हम अपने छात्रावास के कमरों में थे जब हमने बाहर से कुछ शोर सुना।

हम देखने गए कि क्या हो रहा है और दूसरे ब्लॉक में कुछ लोगों ने कश्मीरी छात्रों पर हमला करते देखा। उन्होंने कमरों की खिड़की के शीशे तोड़ दिए थे और लगातार 'तुम पाकिस्तानी हो' के नारे लगा रहे थे। उन्होंने कहाकि हमने खुद को अपने कमरों में बंद कर लिया। एक अन्य छात्र ने कहाकि स्थानीय पंजाबी हमारे बचाव में आए। उन्होंने हमें इन हमलों से बचाने की कोशिश की। कई अन्य छात्रों ने बताया कि उन्होंने कॉलेज प्रशासन से बात की है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। गौरतलब हैकि इस घटना में कम से कम छह कश्मीरी छात्र घायल हो गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.