मुख्यमंत्री के हाथों भोपाल की लाडलियां भी लाभांवित

Updated on 16-10-2021 05:42 PM

भोपाल    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को लाडली उत्सव में प्रदेश की लाखों लाडलियों के साथ भोपाल की एक लाख 25 हजार 966 बालिकाओं को लाभांवित किया।


   भोपाल जिले में अभी तक 1 लाख 25 हजार 966 बालिकाओं का पंजीयन कर योजना से लांभावित किया गया है। योजना अंतर्गत बालिका को कक्षा 06वीं में प्रवेश पर राशि 2 हजार रूपए, कक्षा 9वीं में प्रवेश पर राशि 4 हजार रूपए,

कक्षा 11वीं में प्रवेश पर राशि 6 हजार रूपए तथा कक्षा 12वीं में प्रवेश पर राशि 6 हजार रूपए वार्षिक की छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाता है तथा 21 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर राशि रूपए एक लाख बालिका के खाते में -पेमेंट के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।

एक लाख रूपये की राशि बालिका को कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने तथा उसका विवाह 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के उपरांत होने पर ही प्रदाय किया जाएगा।

 जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास भोपाल श्री योगेन्द्र यादव ने बताया कि भोपाल जिले में अभी तक कुल 21 हजार 141 बालिकाओं को कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक पहुँचाने पर छात्रवृत्ति के रूप में कुल राशि 4 करोड 88 लाख 73 हजार 141 रूपये -पेमेंट के माध्याम से बालिकाओं को भुगतान किया गया है।

उक्त छात्रवृत्ति राशि से बालिकाओं को शिक्षा में मदद प्राप्त हो रही है। छात्रवृत्ति की राशि से जिले की बालिकाओं को संबल प्राप्त हो रहा है तथा बालिकाओं के लिये लाड़ली लक्ष्मी योजना आर्थिक सहयोग के रूप में मददगार साबित हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.