दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद ने ली युवक की जान, जमकर चले थे लाठी डंडे, 5 अस्पताल में लड़ रहे जंग
Updated on
07-11-2024 03:15 PM
मैहर: जिले के बेरमा गांव में जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पूर्व दिनों जमीन को लेकर एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला किया गया था। इस विवाद में 6 लोग घायल हुए थे। जिसमें गंभीर रूप से घायल युवक की आज इलाज के दौरान मौत हो गई है।
5 अन्य लोगों का इलाज अभी भी जारी है। मैहर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है। खूनी संघर्ष के दौरान ही परिवार के किसी सदस्य ने वीडियो बनाई और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था।
जमीनी विवाद में हत्या
दरअसल, मध्यप्रदेश के मैहर जिले के बेरमा गांव में दो पक्षों के बीच पिछले कुछ समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद ने कुछ दिन पहले हिंसक रूप ले लिया था। जिसके चलते दोनों पक्षों के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को पहले मैहर जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जब उनकी हालत बिगड़ गई तो उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां एक युवक की हालत बेहद गंभीर थी, जिसके बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
सोशल मीडिया में वायरल हुआ था वीडियो
जमीन को लेकर हुए विवाद का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला करते दिखाई पड़ रहे हैं। यह वीडियो परिवार के किसी सदस्य ने बनाई और वायरल कर दी है। इस घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गयी है।
इलाज के दौरान अस्पताल में युवक ने तोड़ा दम
रीवा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहे युवक की हालत गम्भीर होने पर डॉक्टरों ने युवक को जबलपुर के लिए रेफर कर दिया था। जहां जबलपुर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी है।
आरोपियों की तलाश जारी
मैहर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्ष के बीच झगड़ा हुआ था। दोनों पक्ष आपस मे एक ही परिवार के रिश्तेदार हैं। परिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर कोई मुद्दा था, जिस पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…