माँ रतनगढ़ वृहद सिंचाई परियोजना से कृषि क्षेत्र में आयेगा बदलाव

Updated on 18-11-2021 06:27 PM

भोपाल।  जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि माँ रतनगढ़ वृहद सिंचाई परियोजना के कार्यों में गति लाई जाए। परियोजना को वन विभाग की अनुमति मिल गई है। परियोजना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। मंत्री श्री सिलावट आज विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि माँ रतनगढ़ बहुउद्देशीय परियोजना से प्रदेश के तीन जिले ग्वालियर, भिंड एवं दतिया में वर्षों पुरानी सिंचाई की समस्या का समाधान होगा। परियोजना दतिया जिले की सेवढ़ा तहसील में सिंध नदी पर बनाई जा रही है। परियोजना पर मध्य प्रदेश सरकार 2244.97 करोड़ रूपये खर्च कर रही है। इससे करीब 59 हजार किसान लाभांवित होंगे और 9 मेगावॉट विद्युत का उत्पादन भी किया जाएगा।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि कार्य में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माणाधीन कार्य में जहाँ भी बाधा रही है उसकी जानकारी उन्हें दी जाए, जिससे समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।

- परियोजना से प्रभावित लोगों का जल्द होगा पुनर्वास

परियोजना में डूब से प्रभावित होने वाले 5 गांवों का सर्वेक्षण कर पुनर्वास और पुनर्स्थापन की कार्य-योजना तैयार की जा चुकी है। साथ ही डूब से आंशिक रूप से प्रभावित होने वाले 16 गाँवों में भू-अर्जन के लिए धारा-19 की कार्यवाही पूर्ण कर अवार्ड स्वीकृति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही नहर निर्माण के लिए वन भूमि के अधिग्रहण और वैकल्पिक राजस्व भूमि के पुनर्निर्धारण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

- माँ रतनगढ़ बहुउद्देशीय परियोजना

परियोजना से प्रदेश के ग्वालियर, दतिया और भिंड जिले के कुल 162 ग्रामों की 74 हजार 484 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचित करने की योजना है। परियोजना सेंवढ़ा से 5 किलोमीटर दूर डांग डिरोली में क्रियान्वित होगी। इस परियोजना में सेंवढ़ा में 6500 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। साथ ही भिंड जिले की 49 हजार 200 हेक्टेयर और ग्वालियर जिले की 22 हजार 784 हेक्टेयर कृषि भूमि को सूखे की समस्या से निजात मिलेगी। जल संसाधन विभाग ने 26 जून 2018 को परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की थी।  

परियोजना के निर्माण कार्य

    परियोजना में बांध और सूक्ष्म दाब युक्त नहर निर्माण का कार्य सम्मिलित है।

    बांध की कुल जल भराव क्षमता 246.95 एम.सी.एम. होगी।

    परियोजना में बांध और नहर निर्माण के लिए अलग-अलग अनुबंध किए गए हैं।

    बांध निर्माण का अनुबंध एल. एण्ड टी. के साथ किया गया है, जिसकी कुल लागत 370 करोड़ रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.