ओरछा के राजाराम मंदिर पहुंची मध्य प्रदेश खाद्य विभाग की टीम, प्रसाद की जांच में सामने आई ये बात

Updated on 06-10-2024 11:28 AM
निवाड़ी: बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से विख्यात राजाराम के मंदिर में बनने वाले लड्डुओं को खाद्य विभाग की टीम द्वारा चेक किया गया। इस जांच में लड्डुओं की गुणवत्ता सही पाई गई। बता दें कि भगवान राजाराम को लड्डुओं के साथ राजभोग का प्रसाद लगाया जाता है, जिसको खाद्य विभाग द्वारा चेक किया गया है और सभी की गुणवत्ता सही पाई गई।

मंदिर के प्रसाद को किया चेक


देश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डुओं में मिलावट पाए जाने के बाद पूरे देश में उबाल है। इस विवाद के बाद देश के कई प्राचीन और प्रसिद्द मंदिरों के प्रसाद की जांच की मांग की गई। इसी क्रम में बुंदेलखंड की अयोध्या के नाम से सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ओरछा के रामराजा मंदिर में भी प्रसाद की जांच की गई।

मध्य प्रदेश शासन की फूड एवं सेफ्टी टीम ने चलित लैब के साथ पहुंचकर मंदिर में श्रद्धालुओं को दिए जाने वाले प्रसाद की खाद्य सामग्री, जिसमें मसाले से लेकर भोजन में इस्तेमाल होने वाली सभी सामानों का परीक्षण किया।

विश्व का पहला मंदिर


मंदिर में प्रयोग किए जाने वाले घी से लेकर अनाज व अन्य सामग्री को गुणवत्तापूर्ण पाया गया। बुंदेलखंड की अयोध्या कही जाने वाली राम राजा की नगरी में भगवान राम की पूजा राजा के रूप में की जाती है। यह विश्व का पहला मंदिर है, जहां भगवान को सलामी दी जाती है।

राजा राम के राजभोग को भी किया चेक


टीम के साथ पहुंचे फूड इंस्पेक्टर मनीष जैन ने बताया कि मंदिर में भगवान राजाराम को लगने वाला प्रसाद गुणवत्तापूर्ण पाया गया है। इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं पाई गई है। उन्होंने बताया कि भगवान राजा राम को लगने वाले राजभोग और प्रसाद को भी चेक किया गया है, जो सही पाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.