विद्यार्थी समाज में न्यायवान, ज्ञानवान और आदर्श नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनाएँ : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 07-12-2021 06:59 PM

भोपाल   दीक्षांत समारोह जीवन के उद्देश्यों के संकल्प का अवसर है। हर विद्यार्थी जीवन के उद्देश्य निर्धारित कर नियमों का पालन करते हुए सही आचरण करे। समाज में न्यायवान, ज्ञानवान और आदर्श नागरिक के रूप में अपनी पहचान बनाएँ। राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल सोमवार को रीवा के अवदेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के 9वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का उद्देश्य और राष्ट्र हित जब एक समान होंगे, तभी जीवन सार्थक बनेगा।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्राचीन ग्रंथों में बताया गया है कि व्यक्ति जन्म से नहीं, अपने कर्मों और ज्ञान से श्रेष्ठ बनता है। विद्यार्थियों को एक अच्छा नागरिक बनाने में गुरूओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की गई है। नई नीति से विद्यार्थियों को अपने रूचि अनुसार विभिन्न विषयों को चुनने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जनजातियों को जागरूक कर उन्हें सिकल सेल जैसे रोग के निदान के लिये प्रेरित करें।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अवदेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कई विद्यार्थियों ने शिक्षा तथा अन्य कई क्षेत्रों में अपना विशेष स्थान बनाया है। विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति को तत्परता से लागू किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के कठिन काल में भी विश्वविद्यालय में पठन-पाठन और परीक्षाएँ संचालित हुई हैं। डॉ. यादव ने विद्यार्थियों को अपनी बौद्धिक क्षमता से स्वयं तथा देश का नाम रौशन करने की शुभकामनाएँ दीं।

भारतीय शिक्षक मंडल के मुकुन्द कानिटकर ने कहा कि प्रतिस्पर्धा और संघर्ष के बाद ही जीत के आनंद की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन का उद्देश्य स्पष्ट होगा, तभी हमारा जीवन सार्थक बनेगा।

कुलाधिपति मंगूभाई पटेल और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्वविद्यालय के 80 सफल विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की। विश्वविद्यालय के 64 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट सफलता के लिये पदक प्रदान किए गए। समारोह में विश्वविद्यालय की वार्षिक पत्रिका 'दीक्षा' तथा शोध पत्रिता 'विंध्य भारती' का विमोचन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति राजकुमार आचार्य, महाराज छत्रसाल विश्वविद्यालय छतरपुर के कुलपति डॉ. टी.आर. थापक भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.