एमसीएमसी समिति चौबीस घंटे कर रही पेड न्यूज और मीडिया व्यय की निगरानी

Updated on 20-10-2021 06:53 PM

सतना |    रैगांव विधानसभा उपनिर्वाचन 2021 के लिए गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति जिला कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 24 में सक्रिय होकर चौबीसों घंटे अभ्यर्थियों के प्रचार-प्रसार से संबंधित मीडिया में पेड न्यूज और विज्ञापन व्यय की सतत निगरानी कर रही है।

एमसीएमसी समिति की अवलोकन टीम में 3 शिफ्टों में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एमसीएमसी दल द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया में प्रसारित, प्रकाशित निर्वाचन संबंधी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।


     भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को मतदान समाप्ति के 72 घंटे पूर्व से प्रारंभ होने वाली साइलेंस अवधि के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में जारी की जाने वाली अपील और विज्ञापन का प्रमाणन भी एमसीएमसी समिति से निर्धारित समय पूर्व आवेदन कर प्राप्त करना होगा।

 जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) द्वारा अभ्यर्थियों के मीडिया में व्यय का लेखा-जोखा प्रतिदिन व्यय लेखा प्रेक्षक की ओर अग्रेषित किया जा रहा है। एमसीएमसी अवलोकन समिति के नोडल अधिकारी ने बताया कि रैगांव उप निर्वाचन 2021 में अब तक कोई भी पेड न्यूज का प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.