चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सारंग ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री मांडविया से की मुलाकात

Updated on 10-12-2021 06:14 PM

भोपाल चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने गुरुवार को दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल मांडविया से मुलाकात कर मध्यप्रदेश के लिए जिनोम्स सिक्वेन्सिंग मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। श्री मांडविया ने प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए जिनोम्स सिक्वेन्सिंग मशीन प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। श्री सारंग ने बताया कि अब प्रदेश में ही कोरोना के  किसी भी वेरिएंट की जांच और पहचान हो सकेगी।

श्री सारंग ने बताया कि यह प्रदेश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धी है। प्रदेश में अभी तक जिनोम्स सिक्वेन्सिंग मशीन होने के कारण सैम्पल दिल्ली भेजने पड़ते थे जिसके कारण रिपोर्ट आने में काफी विलम्ब होता था। अब प्रदेश में ही पांच मेडीकल कॉलेजों में मशीन होंगी तो जांच रिपोर्ट तुरंत मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मशीनें प्रदेश को उपलब्ध हो जायेंगी और उन्हें संबंधित पांचों मेडिकल कॉलेजों में स्थापित कर दीं जायेंगी।

मंत्री सारंग ने चिकित्सा महाविद्यालयों के विकास और अन्नयन के प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान करने का केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से किया अनुरोध

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के उन्नयन और विकास के विभिन्न लंबित प्रस्तावों पर अतिशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह भी केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री मनसुख एल मांडविया से किया|

ट्रामा यूनिट की स्थापना हेतु प्रस्ताव

श्री सारंग ने प्रदेश के चार चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल, इंदौर, रीवा और जबलपुर में सड़क दुर्घटनाओं से घायल हुए मरीजों के समय पर उपचार के लिए 2.50 करोड़ रूपये की लागत से ट्रामा यूनिट की स्थापना हेतु प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे गये हैं जिसकी स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध भी केन्द्रीय मंत्री श्री मांडविया किया जिस पर श्री मांडविया ने अतिशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन मंत्री सारंग को दिया|

भोपाल में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल प्रारंभ किये जाने का अनुरोध

मंत्री सारंग ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख एल मांडविया से मुलाकात कर बताया कि प्रदेश के ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और इंदौर में भारत सरकार के सहयोग से सुपरस्पेशलिटी अस्पताल स्थापित किये गए हैं जिनमें प्रदेश की जनता को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो रही हैं।उन्होंने भोपाल में सुपरस्पेशलिटी अस्पताल प्रारंभ किये जाने का अनुरोध किया।इस पर भी श्री मांडविया ने स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया है|

मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट की स्थापना नर्सिंग कॉलेजों के अधोसंरचना विकास का प्रस्ताव

श्री सारंग ने मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट की स्थापना हेतु भी प्रदेश के सभी सात नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में स्थापित करने का अनुरोध केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से किया।साथ ही मंत्री सारंग ने 6 चिकित्सा महाविद्यालय भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा और सागर के नर्सिंग कॉलेज के अधोसंरचना, मानव संसाधन एवं प्रशिक्षण के सुदृढीकरण के प्रस्ताव पर भी शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह श्री मांडविया से किया। श्री सारंग ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सभी प्रस्तावों को ध्यान से पढ़ा और अतिशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.