बोर्ड परीक्षा के परिणाम को सुधारने के लिए मेंटर नियुक्त

Updated on 27-11-2021 06:55 PM

 भोपाल प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने इस साल का परीक्षा परिणाम बेहतर करने की कवायद शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षा के बेहतर परिणाम देने केलिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में मेंटर नियुक्त किए हैं। बता देंकि मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) की दसवीं बारहवीं बोर्ड परीक्षाएं 17 18 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। कोरोना के कारण इस बार भी पढ़ाई प्रभावित हुई है।

इस कारण तिमाही परीक्षा में दसवीं में 51 फीसद और बारहवीं में करीब 30 फीसद विद्यार्थी फेल हुए हैं। बोर्ड परीक्षा में करीब ढाई माह का समय है। ऐसे में विभाग परीक्षा परिणाम बेहतर करने की कोशिश में जुट गया है। विभाग ने पिछले तीन सालों से जिन स्कूलों का परिणाम 40 फीसद से कम रहा है, ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर वहां पर मेंटर तैनात किए हैं। यह जिम्मेदारी ब्लाक शिक्षा अधिकारी सहित वरिष्ठ शिक्षकों को दी गई है। ये आगामी बोर्ड परीक्षा परिणाम के लिए जवाबदेह भी होंगे।

नौवीं से बारहवीं तक की छमाही परीक्षाएं 29 नवंबर से शुरू होने वाली है। यहां पर यह बता दें, कि पिछले साल प्रदेश के करीब 4500 स्कूलों का दसवीं में परिणाम 40 फीसद से कम था। इन स्कूलों के 10,200 शिक्षकों को दक्षता परीक्षा भी देनी पड़ी थी। मेंटर्स को सप्ताह में दो बाद स्कूल में भ्रमण करना होगा। प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे और परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेंगे।

 हर 15 दिन में प्राचार्य सहित अन्य अधिकारियों की बैठकें आयोजित की जाएंगी। वाट्सएप पर शिक्षकों को आनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र की ओर से दूसरी से आठवीं कक्षा के शिक्षकों के लिए अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण का आयोजन वाट्सएप के जरिए किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक प्राथमिक और माध्यमिक कक्षा के एक-एक शिक्षक को चुना गया है। स्कूलों में दसवीं बारहवीं कक्षा का पाठ्यक्रम पूरा होने की स्थिति में है। ऐसे में अब दिसंबर से रेमेडियल कक्षाएं लगाई जाएंगी।

इन कक्षाओं में नए पैटर्न पर आधारित ब्लू प्रिंट से भी तैयारी कराई जाएगी। जिन विद्यार्थियों का परफार्मेंस खराब होगा, उन्हें अलग से भी पढ़ाया जाएगा। इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी, भोपाल नितिन सक्सेना का कहना हैकि जिन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 40 फीसद से कम रहा है। उन स्कूलों के लिए मेंटर नियुक्त किया गया है, ताकि बोर्ड परीक्षा की तैयारी किया जा सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.