बड़वानी के सेंधवा में पलटा मिनी ट्रक, नीचे दबने से चार लोगों की मौत

Updated on 26-10-2024 11:53 AM

 बड़वानी । सेंधवा में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां पर मिर्च से भरा मिनी ट्रक गाय को टक्कर मारकर असंतुलित होकर पलट गया। भारी भरकम ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवार एवं दो राहगीरों की उसके नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया और शवों को बाहर निकाला। मृतकों के नाम रिंगनिया मेहता और उसका बेटा जितेंद्र एवं बबलू पुनिया व श्यामलाल है।

इधर... झाड़ियों से बिस्टान-सेंधवा मार्ग पर हादसे का अंदेशा


बिस्टान से सेंधवा मार्ग पर सड़क के दोनों ओर झाड़ियां बड़ी-बड़ी हो गई है। इससे मार्ग से निकलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते है। इससे दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। यह मार्ग बिस्टान से भगवानपुरा, धुलकोट, चाचारीया होते सेंधवा पहुंचता है।इस मार्ग लंबाई लगभग 80 किमी है।

मार्ग लंबा होने के कारण इस पर कई मोड़ है।इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों वाहन चालक निकलते है। ऐसे में किसी दिन भी मोड़ पर बड़ा हादसा हो सकता है। समय रहते झाड़ियां की कटाई करना आवश्यक है। इस मार्ग पर सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। अंधेरा होने की वजह से कई बार झाड़िया नजर नहीं आती और हादसे हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि इस मार्ग की झाड़ियों की कटाई से जल्द से की जाना चाहिए।

बिजली का खंभा टेढ़ा होने से ग्रामीणों को हादसे का डर


टेमला : ग्राम कोदला में बिजली का खंभा टेढ़ा होने से ग्रामीणों में हादसे का डर बना हुआ है। इसके चलते बिजली के तार भी नीचे हो गए है। ग्रामीणों ने इस संबंध में कई बार शिकायत की लेकिन बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्राम के लच्छीराम यादव, अनोखीलाल धनगर, छगन यादव, गंगाराम यादव, होशीलाल राठौर, भागीरथ यादव, सुभाष यादव, शुभम यादव ने बताया कि हवा- आंधी और पुराना होने के कारण खंभा पूरी तरह से टेढ़ा हो गया है।

बच्चे दिनभर गली में खेलते हैं। किसी भी दिन अप्रिय घटना हो सकती है। बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा गांव की जनता को भुगतना होगा। वहीं बिजली विभाग भिकनगांव सहायक यंत्री सोहेंद्र मरावी कहा है कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान कर देंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.