सांसद के प्रतिनिधि पर 7 वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

Updated on 22-09-2024 11:22 AM

 टीकमगढ़। केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार द्वारा हाल ही में अपने सांसद प्रतिनिधि बनाए गए और लगातार छतरपुर के साथ ही टीकमगढ़ में विरोध किया गया। इसी बीच एक सांसद प्रतिनिधि पर अब नाबालिग से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य द्वारा छेड़छाड़ किए जाने के बाद स्वजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने सांसद प्रतिनिध और अन्य पर छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं के साथ ही पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।


इसी बीच अब कांग्रेसियों ने सांसद प्रतिनिधियों की नियुक्ति पर सवाल खड़े कर दिए। बता दें कि आशीष तिवारी उर्फ चीनी को एक्सीलेंस स्कूल क्रमांक 1 का सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था।लेकिन मामला दर्ज होने के बाद देर रात उन्हें सांसद प्रतिनिधि से हटाए जाने का पत्र जारी हुआ।


पुलिस के अनुसार 7 वर्षीय नाबालिग के स्वजनों ने बताया कि 19 सितंबर को आशीष तिवारी उर्फ चीनी ने बच्ची को घर पर बुलाया था और वहां पर छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद दूसरे दिन 20 सितंबर को दिनेश मिश्रा के निवास पर पहुंची, तो वहां दिनेश ने नाबालिग के साथ अभद्रता कर दी। इसके बाद डरी सहमी हुई बच्ची ने घटना के बारे में घर पर बताया। तब वह कोतवाली पहुंचे।


कोतवाली टीआइ आनंद राज ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपित के विरुद्ध बीएनएस की धारा 74, 127 (2), 351(3) और 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसमें अब पुलिस ने आरोपित दिनेश मिश्रा को हिरासत में ले लिया है। जबकि सांसद प्रतिनिधि बनाए गए आशीष तिवारी फरार हैं। इसी बीच देर रात केंद्रीय मंत्री डा. वीरेंद्र कुमार ने एक पत्र जारी करते हुए उन्हें सांसद प्रतिनिधि के समस्त दायित्वों से हटाने की बात कह दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.