मुकुंदपुर टाइगर सफारी विन्ध्य के मनोरम स्थलों में एक है : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 08-12-2021 06:32 PM

भोपाल।  राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि मुकुंदपुर टाइगर सफारी विन्ध्य के मनोरम स्थलों में से एक है। सफेद बाघ विश्व को रीवा की देन है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि को मुकुंदपुर टाइगर सफारी पूरी तरह से जीवंत करता है।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रीवा जिले के महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर भ्रमण के दौरान यह बात कही। राज्यपाल ने सबसे पहले रायल बंगाल टाइगर को देखा। इसके बाद उन्होंने सफेद बाघों का अवलोकन किया। राज्यपाल श्री पटेल ने टाइगर सफारी के भालू, चीतल, सांभर तथा अन्य वन्य जीवों का अवलोकन किया। उन्होंने टाइगर सफारी में जाकर खुले में विहार कर रहे सफेद बाघों को भी देखा।

भ्रमण के समय राज्यपाल को पूर्व मंत्री एवं विधायक रीवा राजेन्द्र शुक्ल ने मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी के स्थापना के प्रयासों तथा सफेद बाघों के इतिहास के संबंध में जानकारी दी। टाइगर सफारी के संचालक संजय रायखेरे ने टाइगर सफारी में उपलब्ध सुविधाओं तथा वन्य जीवों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

- राज्यपाल श्री पटेल ने किया सोलर पावर प्लांट तथा निर्माणाधीन टनल का भ्रमण

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बदवार में स्थित सोलर पावर प्लांट का भ्रमण किया। प्लांट के सभागार में अधिकारियों द्वारा रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्लांट की स्थापना तथा विकास से जुड़ी जानकारियों का प्रस्तुतिकरण किया गया। बताया गया कि सोलर पावर प्लांट से 750 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। इसमें से 78 प्रतिशत बिजली मध्यप्रदेश राज्य को तथा 22 प्रतिशत दिल्ली मेट्रो को दी जा रही है। इसकी कुल लागत 4500 करोड़ रुपए है। यह प्लांट 1672 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित है। इससे 25 वर्षों में मध्यप्रदेश को 2026 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ होगा। सोलर पावर प्लांट में तीन निजी कंपनियों की इकाइयाँ बिजली उत्पादन के लिए स्थापित हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने व्यू प्वाइंट से सोलर प्लांट के विहंगम दृश्य का अवलोकन किया। उन्होंने सोलर पावर प्लांट की स्थापना को शानदार उपलब्धि बताया। राज्यपाल ने सोलर पावर प्लांट में कार्यरत मजदूरों के संबंध में भी जानकारी ली। इसके बाद राज्यपाल ने रीवा-सीधी मार्ग में निर्माणाधीन टनल का अवलोकन किया। टनल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसका निर्माण पूरा होने से रीवा-सीधी के बीच आवागमन सुगम होगा और समय एवं ईधन की बचत होगी। भ्रमण के समय कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, ऊर्जा विकास निगम के सीईओ तथा सोलर पावर प्लांट के अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.