नगर निगम ने क्लॉथ रिसाइकल प्लांट स्थापित कर किया एक अनूठा प्रयोग

Updated on 10-10-2021 06:31 PM

उज्जैन नगर पालिक निगम के वर्कशॉप विभाग द्वारा एक नवाचार करते हुए क्लॉथ रीसायकल प्लांट का प्रारंभ किया गया। जो ना सिर्फ पुराने कपड़े का उपयोग कर रहा है बल्कि घर से निकलने वाली रद्दी को भी उपयोग में लाकर दोनों के मिश्रण से फाइल कवर, लिफाफे साथ ही बैग भी बनाए जा रहे हैं।


हम बात कर रहे हैं नगर निगम वर्कशॉप विभाग में संचालित क्लॉथ रिसाइकल प्लांट की जहां ऐसे पुराने कपड़े जो रामघाट, सिद्धवट, शनि मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा छोड़े जाते हैं साथ ही घरों से निकलने वाले पुराने कपड़े पुरानी किताबें एवं पेपर जिनका उपयोग करते हुए नवाचार किया है यह कार्य शोभा डोरिया एवं सीमा सूर्यवंशी द्वारा सफलतापूर्वक विगत 3 वर्षो से किया जा रहा है।


प्लांट पर कार्यरत कर्मचारी श्रीमती शोभा डोरिया एवं सीमा सुर्यवंशी ने बताया की घरो, घाटो से प्राप्त कपड़ो एवं अनुपयोगी पेपर को सर्वप्रथम बारिक कटिंग करते हुए प्लांट पर स्थापित वेटर मशीन में दोनों को मिलाकर दानेदार मिश्रण बनाया जाता है, फिर ऑटो वेट मशीन से छानकर मिश्रण के पानी को निकाला जाता है

जिससे मिश्रण का पानी पूरी तरह सूख जाता है यदि कुछ पानी मिश्रण में शेष रह भी जाता है तो स्क्रू प्रेशर मशीन के द्वारा जो पानी होता है उसे भी निकाल दिया जाता है अन्त में फिनिशिंग हेतु मशीन में प्रेस करते हुए फिनिशिंग मशीन से शीट, लिफाफे, बैग बनाए जाते हैं, प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक शीट बनाई जाती है।


निर्मित शीट से फाईल कवर, बैग इत्यादी को तैयार किया जाता है, जिनका उपयोग नगर निगम स्वयं अपने कार्यालयों में कर रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.