अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा के चलते नेशनल हाईवे बंद, सर्विस लेन पर लगा लंबा जाम, जान लीजिए डायवर्जन

Updated on 10-11-2024 05:03 PM
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से निकले लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे–27 पर वाहनों का भारी जाम लगा गया। भीषण जाम के चलते सर्विस लेन में भी हल्के वाहनों का चलना भी दुश्वार हो गया। दरअसल अयोध्या में रविवार से 14 कोसी परिक्रमा की शुरुआत हुई है। जिसके चलते हाइवे को बंद रखा गया है।

जानकारी के मुताबिक, कार्तिक महीना में शुक्ल पक्ष नवमी के दिन अक्षय नवमी (आंवला नवमी) का त्यौहार मनाया जाता है। इसको लेकर रविवार से प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा शुरू हुई है। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे 30 घंटों के लिए पूरी तरह बंद किया गया है।

परीक्षार्थी और यात्री परेशान लगा कई किलोमीटर का जाम

त्यौहार को लेकर बंद किए गए हाइवे पर लखनऊ से बाराबंकी के बीच NH 27 पर ट्रकों, बसों का कई किलोमीटर का लम्बा जाम लग गया। जिसमें हल्के और दो पहिया वाहन भी फंस गए। इसमें भारी संख्या में यात्रा कर रहे यात्री भी फंस गए। आउटर रिंग रोड पर लखीमपुर से सुल्तानपुर जा रहे कार से सवार ने बताया कि करीब चार घंटे से हम जाम में फंसे हुए हैं।कोई जानकारी देने वाला नहीं है।

वहीं लखनऊ से बाराबंकी भाई के साथ बाइक से परीक्षा देने आ रही छात्रा काजल ने बताया कि हम लोग काफी देर से जाम में फंसे हुए थे। अब माती से खासपरिया होते हुए सफेदाबाद निकल कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचेंगे। माती के सरसौंदी गाव अशोक कुमार बाइक अपनी बेटी शिवानी को एन.एम.एम.एस ई का पेपर दिलाने बाराबंकी राजकीय इंटर कॉलेज जा रहे थे जो करीब दो घंटे जाम में फंसे रहे। भीषण जाम में दूध लेकर सप्लाई के लिए जा रहे आकाश रास्ते में फंस गए इन्होंने बताया कि पब्लिक को दूध देना था ल, करीब 4 घंटे से जाम में फंसे हुए है। जो अब समय से पहुंचा मुश्किल है।

हाइवे पर ट्रैफिक डायवर्जन

अयोध्या में चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा के साथ कार्तिक पूर्णिमा का मेला भी है। यह 15 नवंबर तक चलेगा। पर्व को लेकर देश भर से भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए राजधानी लखनऊ होकर अयोध्या जाने वाले मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था बदल दी गई है।

इस रूट से जाएंगे वाहन

कानपुर जिले की ओर से आने वाले वाहनों को कानुपर, उन्नाव, मौरावां, मोहनलालगंज, गोसाइगंज, चांद सराय से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बस्ती / गोरखपुर की ओर निकाला गया है। लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहनों को मोहान, जुनाबगंज से मोहनलालगंज से गोसाइगंज से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बस्ती / गोरखपुर की ओर निकाला गया है।
उधर सीतापुर और शाहजहांपुर से आने वाले वाहनों को आईआईएम रोड दुबग्गा से आलमबाग, नहरिया से शहीदपथ होते हुए अहिमामऊ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया गया है। लखनऊ की ओर से अयोध्या होकर जनपद गोरखपुर/ बस्ती की ओर जाने वाले वाहनों को बाराबंकी से जरवल रोड, गोंडा, मनकापुर, हरैया, बस्ती, गोरखपुर की ओर डायवर्ट किया है।

गोंडा–बलरामपुर की ओर से अयोध्या होकर जनपद लखनऊ–बाराबंकी की तरफ से जाने वाले वाहनों को गोण्डा अथवा मनकापुर में ही रोककर कर्नेलगंज, जरवल रोड, रामनगर चौराहा होते हुए बाराबंकी लखनऊ की ओर डायवर्ट किया गया है।

प्रयागराज– सुल्तानपुर की ओर से अयोध्या होकर जनपद बस्ती–गोरखपुर को जाने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से अम्बेडकरनगर होते हुए बस्ती, गोरखपुर की ओर डायवर्ट किया गया है। अम्बेडकनगर की ओर से अयोध्या होकर जनपद बस्ती–गोरखपुर को जाने वाले वाहनों को अम्बेडकरनगर से टाण्डा कलवारी पुल होते हुए बस्ती की तरफ डायवर्ट है।
रायबरेली, अमेठी की ओर से जनपद अयोध्या होकर बस्ती– गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहनों को जगदीशपुर अयोध्या मार्ग (हलियापुर) से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे वाया अम्बेडकरनगर होते हुए बस्ती, गोरखपुर की ओर निकाला गया है।

आजमगढ़, अम्बेडकरनगर से अयोध्या होकर लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को अम्बेडकरनगर से दोस्तपुर (सुल्तानपुर) मार्ग से पूर्वांचल एक्प्रेस-वे पर वाहनों को डायवर्ट किया गया है। गोरखपुर, बस्ती से आने वाले भारी वाहनों को कलवारी, टाण्डा (अम्बेडकरनगर) होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से लखनऊ की ओर जा सकेंगे।

बहाराइच की ओर से बारांबकी की तरफ आने वाले भारी वाहनों को टिकोरा मोड़ से चहलारी पुल (घाघरा नदी) से रेउसा से बिसवां से सिधौली या खैराबार होकर अपने गन्तव्य को जाएंगे। क्योंकि इधर रामनगर बाराबंकी के मरकामऊ का पुल छतिग्रस्त है। जिससे भारी वाहनों का निकलना प्रतिबन्धित है।

सीतापुर की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें संतकबीरनगर, बस्ती, अम्बेडकरनगर की ओर जाना है, वे भिठौली तिराहा, इंजीनियरिंग कालेज चौराहा, टेढ़ीपुलिया चौराहा, कुर्सी रोड होते हुए बेहटा चौराहा, किसान पथ होते हुए सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए गंतव्य को जा सकेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.