गढ़चिरौली मुठभेड़ में मारा गया 50 लाख का इनामी नक्सली तेलतुम्बडे, भीमा कोरेगांव मामले में भी था आरोपी

Updated on 14-11-2021 08:08 PM

मुंबई महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई से 900 किलोमीटर दूर पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शनिवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में जिन 26 नक्सलियों को मारा गया है, उनमें एक बेहद खतरनाक 50 लाख का इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे को भी मारने में सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नक्सली मिलिंद तेलतुम्बडे सीपीआई (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सदस्य और विद्रोहियों के नवगठित एमएमसी जोन का प्रमुख था।

मिलिंद तेलतुम्बडे भीमा कोरेगांव मामले में भी वांछित आरोपी था। उस पर 50 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने रविवार को कहा कि प्राथमिक पहचान के अनुसार, मिलिंद तेलतुम्बडे शनिवार की मुठभेड़ में मारे गए 26 माओवादियों में से एक था। फिलहाल, अन्य मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। तेलतुम्बडे उर्फ जीवा, भाकपा (माओवादी) के सबसे वरिष्ठ पदाधिकारियों में से एक था।

उल्लेखनीय है कि यह मुठभेड़ एडीशनल एसपी सौम्या मुंडे के नेतृत्व में सी-60 पुलिस कमांडो टीम के तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई। खुफिया अधिकारियों का मानना है कि तेलतुम्बडे नियमित रूप से एमएमसी क्षेत्रों का दौरा करता था और उसने एमएमसी के विस्तार दलम नामक कमांडो यूनिट के लिए लगभग 100 स्थानीय लोगों की भर्ती की थी। तेलतुम्बडे जंगलों में भारी हथियारों से लैस अंगरक्षकों और माओवादियों के एक दस्ते के साथ घूमता था। 2018 में आत्मसमर्पण करने वाले वरिष्ठ माओवादी नेता पहाड़ सिंह के अनुसार, तेलतुम्बडे ने जोन के संबंध में संगठन के सभी बड़े फैसले लिए। तेलतुम्बडे कई नामों से जाना जाता था। मिलिंद बाबूराव तेलतुम्बडे, दीपक तेलतुम्बडे और जीवा उसके प्रचलित नाम थे।

मिलिंद तेलतुम्बडे के बड़े भाई और जाने-माने शिक्षाविद आनंद तेलतुम्बडे यलगार परिषद मामले में इस समय जेल में हैं। आनंद की पत्नी भीमराव अंबेडकर की पोती हैं। गढ़चिरौली जिले के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि मुठभेड़ सुबह मर्दिनटोला वन क्षेत्र के कोरची में शुरू हुई जब सी-60 पुलिस कमांडो की एक टीम तलाशी अभियान चला रही थी। मुठभेड़ में चार पुलिस कर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया है। यह जिला छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.