बालाघाट में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे 3 वाहनों को जलाया

Updated on 04-12-2021 11:21 PM

भोपाल बालाघाट के लांजी पुलिस थाने के देवर बेली पुलिस चौकी क्षेत्र में कोरबा नरपीगांव नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने ग्राम पंचायत देवर बेली के ग्राम कोरका में सड़क निर्माण में लगे 3 वाहनों में आग लगा दी। इसमें एक रोड रोलर भी शामिल है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरका से देवर बेली के बीच सड़क बनाई जा रही है। इस दौरान नक्सलियों ने देर रात को कोरका और नरपी के बीच आगजनी की घटना को अंजाम दिया। सड़क निर्माण कंपनी रायसिंह एंड कंपनी के वाहन बताए जा रहे हैं। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों ने बताया कि 30-40 हथियारबंद नक्सली वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। इनमें 15 महिलाएं भी थी। जिस इलाके में यह आगजनी की घटना हुई है, उसे नक्सल प्रभावित माना जाता है।

चेतावनी के बाद भी काम चल रहा

दरअसल, नक्सलियों ने सड़क निर्माण कर रही रायसिंह एंड कंपनी को निर्माण कार्य बंद करने की चेतावनी दी थी। ठेकेदार ने काम बंद नहीं किया, इस वजह से नक्सलियों ने उसके वाहनों में आग लगा दी। बालाघाट के पुलिस अधिक्षक अभिषेक तिवारी ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर लटकाए परचे बरामद किए हैं। घटनास्थल के पास के इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है। पिछले 2 माह में नक्सलियों ने विभिन्न घटनाओं के माध्यम से अपनी उपस्थिति का अहसास कराया है। ऐसा लगता है उनकी सक्रियता किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकती है।

छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने की अपील

नक्सलियों ने घटनास्थल पर कुछ परचे भी छोड़े हैं। इनमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश जोनल कमेटी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी के नाम का उल्लेख है। साथ ही छत्तीसगढ राज्य में बंद को सफल बनाने की अपील की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.