कंडम बसों में रैन बसेरे भी बनेंगे:भोपाल निगम करेगा पहल

Updated on 03-12-2024 12:48 PM

भोपाल में एक ऐसा इनोवेशन हो रहा है, जिसमें लोग बस में बैठकर ही बसों का इंतजार करेंगे। जल्द ही इस बस को स्टॉप पर रखा जाएगा। अब निगम ने इससे आगे एक कदम और बढ़ाया है। कंडम लो फ्लोर बस में रैन बसेरे भी बनाए जाने का प्लान है, ताकि कड़ाके की ठंड से लोगों को बचाया जा सके।

भोपाल में नवंबर में ही तेज ठंड का असर शुरू हो गया था। दिसंबर के शुरुआती दो दिन भी ठंडे रहे। रविवार-सोमवार की रात पारा 8.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो पिछले साल से भी कम है।

आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ेगा। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए निगम कंडम बसों को रैन बसेरे के रूप में बदलने का प्लान तैयार कर रहा है। शाहजहांनी पार्क, बैरागढ़ समेत कई इलाकों में रैन बसेरे हैं, जहां ठंड में रुकने वाले लोगों की भीड़ बढ़ गई है।

हाल ही में बैरागढ़ में एक और रैन बसेरे के लिए एमआईसी मेंबर राजेश हिंगोरानी ने मांग की थी। ऐसे में निगम कंडम बसों को रैन बसेरे के विकल्प के रूप में देख रहा है।

बड़े इलाकों में रैन बसेरे की जरूरत

निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने बताया, 'कचरे से कंचन' थीम पर कंडम बस को यात्री बस स्टॉप के रूप में डेवलप कर रहे हैं, जहां भोपाल की ऐतिहासिक धरोहर को भी रेखांकित किया जा रहा है।

अन्य कंडम बसों का भी उपयोग किया जा रहा है। इन्हें रैन बसेरे के रूप में बदलने का प्लान है। अभी कुछ बड़े इलाकों में रैन बसेरे की जरूरत महसूस हो रही है। इसलिए निगम कमिश्नर को निर्देश दिए हैं कि इस पर प्लान तैयार करें।

फूड एंड व्हील का कल्चर भी बनाएंगे

निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने कहा कि कंडम बसों में फूड एंड व्हील का कल्चर भी डेवलप करेंगे, ताकि निगम को इससे आय प्राप्त हो सके।

भोपाल की पहचान को ग्राफिटी से उकेरा

भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) की कंडम लो फ्लोर यात्री बसों को रेनोवेट कर नए बस स्टॉप में तब्दील किया जा रहा है। इस बस स्टॉप में भोपाल की पहचान को ग्राफिटी (भित्तिचित्र) से उकेरा जा रहा है। इसमें शहीद गेट, राजा भोज मंदिर, मोती मस्जिद, सांची स्तूप और राजा भोज की प्रतिमा दिखाई जाएगी।

ये वही बसें हैं, जिन्हें अब तक बीसीएलएल कबाड़ में 30-35 हजार रुपए में बेचता रहा है। सीएसआर एक्टिविटी के तहत इस बस पर महज ढाई लाख रुपए खर्च कर इसे एक बस स्टॉप का रूप दिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि भोपाल देश का अकेला ऐसा शहर है, जहां इस नवाचार के तहत कंडम बस को बस स्टॉप में बदला गया है। पवन देशपांडे और देवेंद्र शाक्य ने इसे दो महीने में तैयार किया है।

डीबी सिटी मॉल के सामने रखेंगे बस

एक बस में बने इस बस स्टॉप में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसे डीबी सिटी मॉल के पास बीसीएलएल के बस स्टॉप पर रखा जाएगा। इससे यह बस स्टॉप सेल्फी पॉइंट बन जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.