भोपाल में आज आधे दिन बाजार बंद:बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध

Updated on 04-12-2024 01:16 PM

राजधानी भोपाल के बाजार बुधवार को आधे दिन तक बंद रहेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में व्यापारी भी सड़क पर उतरेंगे। कृषि उपज मंडी में व्यापारी अनाज की खरीदी नहीं करेंगे। वहीं, भोपाल का थोक दवा बाजार भी पूरी तरह से बंद है। सभी डिपो चौराहे पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे।

सकल हिंदू समाज के आह्वान पर 4 दिसंबर, बुधवार को दोपहर 2 बजे भारत माता चौराहा पर प्रदर्शन किया जाएगा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में यह प्रदर्शन होगा। संस्कृति बचाओ मंच के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी ने बताया, प्रदर्शन में सकल हिंदू समाजजन शामिल होंगे और विरोध जताएंगे। नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग प्रदर्शन में शामिल होंगे। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया, थोक दवा बाजार की करीब एक हजार दुकानें आज बंद रहेंगी। सभी व्यापारी प्रदर्शन में शामिल होंगे।

इन संगठनों ने बंद का आह्वान किया भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के विवेक साहू ने बताया, इस प्रदर्शन को समर्थन देते हुए व्यापारी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। जिन संगठनों ने बंद का आह्वान किया है, उनमें भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भोपाल किराना व्यापारी महासंघ, थोक दाल-चावल संगठन हनुमानगंज, भोपाल ग्रैंड मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन गल्ला मंडी शामिल हैं। वहीं, राजधानी किराना व्यापारी एसोसिएशन, थोक तेल व्यापारी एसोसिएशन,ओल्ड भोपाल थोक रेडिमेड होजरी एसोसिएशन भोपाल, भोपाल व्यवसायी महासंघ भोपाल, भोपाल सराफा व्यापारी महासंघ, घोड़ा निक्कास व्यापारी महासंघ, न्यू मार्केट व्यापारी संघ, लोहा बाजार व्यापारी संघ, इब्राहिमपुरा व्यापारी महासंघ, सुभाष चौक व्यापारी एसोसिएशन सहित भोपाल शहर की अन्य व्यापारिक संस्थाओं ने भी समर्थन दिया है।

4 बजे के बाद ही खुलेंगे बाजार साहू ने बताया कि प्रदर्शन के चलते शाम 4 बजे के बाद ही बाजार खुलेंगे। एक दिन पहले मंगलवार को ग्राहकों को बाजार बंद रखने की जानकारी दी गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.