हबीबगंज रेल अंडरपास में अब नहीं भरेगा बा‎रिश का पानी

Updated on 16-12-2021 08:22 PM

 भोपाल। राजधानी के हबीबगंज रेल अंडरपास में अब बारिश का पानी  नहीं भरेगा। रेलवे ने निर्माण कार्य शुरू करदिया है। उम्मीद जताई जा रही हैकि निर्माण कार्य के बाद जलभराव की समस्या नहीं होगी। राजधानी में हबीबगंज नाके के नजदीक रेल अंडरपास बनाने का काम तीसरी बार चालू हो गया है। पूर्व में दो बार काम चालू होकर बंद हो गया था। अब बारिश पूर्व रेल अंडरपास बनाने की कोशिशें की जा रही हैं। ऐसा हुआ तो बारिश में लाखों रहागीरों का रास्ता बारिश का पानी नहीं रोकेगा। भोपाल रेल मंडल के डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने अधिकारियों से कहा है कि पहली प्राथमिकता में काम पूरा कराएं, ताकि राहगीरों को बारिश में परेशानी हो।

 बता दें कि यह रेल अंडरपास हबीबगंज नाका से सावरकर सेतु के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे बनाया जा रहा है। यह अंडरपास इसलिए जरूरी है क्योंकि यहीं से शाहपुरा, 10 नंबर मार्केट, अरेरा हिल्स और कोलार के लोग आइएसबीटी, एम्स, होशंगाबाद रोड, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-पांच की तरफ, साकेत नगर, भेल की तरफ आना-जाना करते हैं। हबीबगंज रेल अंडरपास बनाने के लिए दो वर्ष पूर्व 10 नंबर मार्केट की तरफ से खोदाई हो चुकी है। पांच से 10 फीसद काम भी हुआ है। इसकी लागत करीब 10 करोड़ से अधिक है।

यह काम जून 2020 में पूरा होना था। बता देंकि बीते वर्ष जब कोरोना संक्रमण खत्म होने के बाद निर्माण कार्यों में गति आई थी, तभी नगर निगम की तरफ से दी जाने वाली राशि रोक ली गई थी। इसके कारण लंबे समय तक काम अटका रहा। जब यह राशि मिली तो कोरोना संक्रमण फिर शुरू हो गया और लाकडाउन के कारण तमाम काम बंद करने पड़े थे। इस कारण ज्यादा देरी हुई है। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण होने और निगम के हिस्से की राशि मिलने के बावजूद लंबे समय से काम बंद था। इस बारे में रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पूर्व में कठिनाईयों के चलते काम पूरा नहीं कर सके थे। अधिकारी इसकी वजह कोरोना संक्रमण को बता रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.