देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर 30 हजार पार, 24 घंटों में 318 मरीजों की मौत

Updated on 25-09-2021 06:47 PM

नई दिल्ली भारत में कोरोना वायरस के मामले 30 हजार के पार बने हुए हैं। बीते 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 31 हजार 382 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 318 मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल, देश में 3 लाख 162 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। नए आंकड़ों को मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 35 लाख 94 हजार 803 हो गई है। वहीं, कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक कुल 4 लाख 46 हजार 368 मरीज जान गंवा चुके हैं।
केन्द्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि देश की कुल वयस्क आबादी (18 साल से ज्यादा आयु वाले) में से कम से कम 66 प्रतिशत लोगों ने कोविड-19 टीके की एक खुराक जरूर लगवा ली है। वहीं 23 प्रतिशत हिस्से ने दोनों खुराक लगवाई हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि टीके की 63.7 प्रतिशत खुराक ग्रामीण क्षेत्रों में जबकि 35.4 प्रतिशत शहरी क्षेत्रों में लगायी गई हैं।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की श्रेणी में नहीं आने वाले कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर 68.2 लाख खुराक लोगों को लगाई गई हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 3,320 नये मामले आए, वहीं संक्रमण से और 61 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार, राज्य में अभी तक कुल 65,34,557 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 1,38,725 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 4,050 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली है। राज्य में अभी तक कुल 63,53,079 मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल कोविड-19 के 39,191 मरीजों का इलाज चल रहा है।
केरल में गुरुवार को कोविड-19 के 19,682 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 45,79,310 हो गई। राज्य में इसके अलावा महामारी से 152 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 24,191 हो गई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 20,510 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 43,94,476 हो गई है। विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,60,046 है। दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 48 नए मामले सामने आए और एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर मामूली रूप से बढ़कर 0.07 प्रतिशत हो गई है।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में सितंबर में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से केवल तीन मरीजों की मौत हुई है। ये मौतें सात, 16 और 17 सितंबर को हुई थी। दिल्ली में कोविड-19 के कारण अब तक 25,085 लोगों की मौत हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.