पीएम मोदी का मॉरीशस में बिहारी गीत से स्वागत:प्रवासी भारतीयों से मिले, कल राष्ट्रीय समारोह में चीफ गेस्ट बनेंगे

Updated on 11-03-2025 02:00 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के राजकीय दौरे पर मॉरीशस पहुंच गए हैं। वे यहां 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। एयरपोर्ट पर मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम ने उनका स्वागत किया।

PM मोदी ने X पर पोस्ट कर स्वागत के लिए मॉरीशस के PM का आभार जताया। इसके बाद मोदी पोर्ट लुईस में अपने होटल पहुंचे। यहां भारतीय प्रवासियों ने 'भारत माता की जय' के नारे के साथ उनका स्वागत किया और तिरंगे लहराए।

इसके बाद PM के स्वागत में मॉरीशस की महिलाओं ने पारंपरिक बिहारी ‘गीत गवई’ गाया। इस दौरान पीएम मोदी पारंपरिक भोजपुरी संगीत का आनंद लेते और ताली बजाते नजर आए।

मोदी से मिलने के बाद भारतीय समुदाय के लोगों का रिएक्शन

इस विजिट में PM मोदी दोनों देशों के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। 2015 के बाद भारतीय PM की यह दूसरी मॉरीशस यात्रा है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीय आर्मी की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी मॉरीशस के राष्ट्रीय समारोह में भाग लेगी।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने कहा-

QuoteImage

हमारे देश के लिए ऐसे सम्मानित व्यक्तित्व की मेजबानी करना सौभाग्य की बात है, जो अपने बिजी कार्यक्रम के बावजूद हमारे यहां मुख्य अतिथि के तौर पर आने के लिए राजी हुए हैं। PM मोदी की यात्रा दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का सबूत है।

QuoteImage

PM मोदी की इस यात्रा में ग्लोबल ट्रेड और अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात हो सकती है। इसके साथ ही डिफेंस, ट्रेड, कैपेसिटी बिल्डिंग और समुद्री सुरक्षा में सहयोग करने पर चर्चा होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2025
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर पंजाब के गुरदासपुर में आज किसानों और पुलिस के बीच टकराव हो गया। इसमें 7 किसानों के घायल होने की सूचना है।…
 11 March 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के राजकीय दौरे पर मॉरीशस पहुंच गए हैं। वे यहां 12 मार्च को मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 11 March 2025
लैंड फॉर जॉब केस में आज यानी मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। सभी आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है।कोर्ट ने 50 हजार के…
 11 March 2025
पश्चिम बंगाल की जादवपुर यूनिवर्सिटी में दीवार पर आजाद कश्मीर और फ्री फिलिस्तीन की पेंटिंग (ग्रैफिटी) बनाई गई। ये ग्रैफिटी तब बनाई गई, जब 10 मार्च को एग्जाम चल रहा…
 11 March 2025
राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर बेंच ने 13 साल की रेप पीड़ित लड़की को गर्भपात (अबॉर्शन) कराने की अनुमति दे दी है। जस्टिस सुदेश बंसल की अदालत ने अपने आदेश में…
 11 March 2025
झारखंड के बड़े गैंगस्टर्स में शामिल अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। मंगलवार को उसे रायपुर जेल से झारखंड पुलिस की रिमांड में रांची लाया जा रहा था।पलामू…
 11 March 2025
दुनिया को 20 सबसे प्रदूषित शहरों में 13 भारत के हैं। मेघालय का बर्नीहाट शीर्ष पर है। वहीं, दिल्ली सबसे प्रदूषित कैपिटल की कैटेगरी में टॉप पर है। स्विस एयर…
 10 March 2025
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज सातवां दिन है। विधानसभा में पूरक प्रश्न लिए जा रहे हैं। वहीं सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक हरिभूषण बचौल…
 10 March 2025
सुपरस्टार शाहरुख खान को इनकम टैक्स से जुड़े एक मामले में बड़ी जीत मिली है। आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT) ने 2011-12 के वित्तीय वर्ष के लिए आयकर विभाग द्वारा शुरू…
Advt.