युवतियों के फोन में बड़े कारोबारियों के नंबर, भोपाल पढ़ने आई थीं, लेकिन शौक पूरे करने लोगों को हनीट्रैप में फंसाने लगीं

Updated on 09-11-2024 12:27 PM

ट्रांसपोर्टर को हनीट्रैप में फंसाकर 15 लाख रुपए ऐंठने वाली सगी बहनें निकलीं। रायसेन की रहने वाली दोनों बहनें तीन साल पहले पढ़ने आई थीं। महंगे शौक पूरे करने के लिए लोगों को हनीट्रैप में फंसाना शुरू कर दिया। ट्रांसपोर्टर से नकदी के अलावा सोने-चांदी के गहने और कार तक वे ले चुकी थीं। महिला थाना पुलिस की पूछताछ में दोनों से कई अहम जानकारी सामने आई है।

थाना प्रभारी अंजना दुबे नेबताया कि दोनों के मोबाइल में शहर के कई हाई प्रोफाइल लोगों, बड़े कारोबारियों के नंबर और फोटो निकले हैं। इनमें कई संदिग्ध नंबर भी हैं। मोबाइल में कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी मिले हैं। यह देख पुलिस को यकीन हो गया है कि दोनों इससे पहले भी कई लोगों को हनीट्रैप में फंसा चुकी है।शुरुआती जांच के आधार पर माना जा रहा है, हनीट्रैप में फंसाने वाली दोनों बहनों के साथ पूरा गिरोह काम कर रहा है। दोनों के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाली जा रही है।

लोगों को फंसाने के लिए बड़े होटलों में जाती थीं

दोनों बहनों के पास से आधा दर्जन मोबाइल सिम बरामद हुई हैं। इससे पता चला है कि दोनों एक साथ कई लोगों के संपर्क में थीं और अलग-अलग नंबर से बात करती थीं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वेलोगों को फंसाने के लिए बड़े होटल्स जाती थीं। बहाने से बात कर लोगों को झांसे में लेकर जाल में फंसा लेती थीं। ट्रांसपोर्टर से भी शहर के एक बड़े होटल में मुलाकात हुई थी।

बैंक अकाउंट खोलेगाब्लैकमेलिंग के राज

महिला के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पति को ब्लैकमेल कर 5 लाख रुपएमांगने वाला पकड़ा गया। आरोपी इवेंट मैनेजर है और कुछ समय से महिला के संपर्क में था। ऐशबाग थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल ने बताया कि किराना व्यवसायी के पत्नी से मतभेद है। इसलिए कुछ समय से दोनों अलग रह रहे हैं। इस बीच महिला के संपर्क में इवेंट मैनेजर योगेश आया।योगेश ने महिला की कमजोरी का फायदा उठाकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं। इस बीच उसके फोटो और वीडियो बना लिए।

योगेश ने 29 सितंबर को महिला के पति को कॉल कर ब्लैकमेल किया।आरोपी ने 5 लाख रुपए मांगे और धमकाया न देने पर वह उसकी पत्नी के वीडियो-फोटो वायरल कर देगा। लगातार आ रही धमकियों से परेशान किराना व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बहनों का बैंक अकाउंट कई राज खोलेगा। पुलिस दोनों के अकाउंट की जानकारी निकाल रही है। दोनों के खाते में हुए लेनदेन का पूरा ब्यौरा मांगा जाएगा। जांच में यह भी सामने आया है दोनों अपना ठिकाना बदलती रहती थीं, ताकि लोगों की पकड़ में न आएं।

कार और गहने भी ​ऐंठे

दोनों बहनों के शौक काफी महंगे थे।जांच में सामने आया है कि दोनों ने ट्रांसपोर्टर को हनीट्रैप में फंसाकर कार ली थी। साथ ही सोने के गहने और नकदी ऐंठी। कई बार रकम छोटे भाई के अकाउंट में मंगवाई। भाई ने इस रकम के बारे में पूछा तो दोनों ने जॉब के पैसे आने की बात कह दी। दोनों आरोपिया के भाई ने पुलिस पूछताछ में यह खुलासा किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.