रविवार को 'मैं अटल हूं' ने मारी ऊंची छलांग, आखिरी सांसें गिन रही शाहरुख की 'डंकी'

Updated on 22-01-2024 05:35 PM
जहां पिछले कई दिनों से बॉलीवुड से लेकर साउथ की तमाम फिल्में सिनेमाघरों में बॉक्स ऑफिस पर अपना परफॉर्मेंस दिखाने की जुगत में लगी दिख रही है, वहीं पिछले वीकेंड पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' रिलीज हुई। बता दें कि दिसंबर के आखिर में रिलीज हुई शाहरुख खान की 'डंकी' भी अब तक सिनेमाघरों में छाई है। हालांकि 'डंकी' ने अब तक भरपूर कमाई कर ली है और अब ये आखिरी सांसें गिन रही है। वहीं रविवार को 'मैं अटल हूं' ने काफी अच्छी कमाई की है। आइए जानते हैं किस फिल्म ने कैसी की है कमाई।

सिनेमाघरों में पिछले कई दिनों से 'डंकी' के अलावा 'हनुमान', 'गुंटूर करम', 'मेरी क्रिसमस' और 'कैप्टन मिलर' जैसी फिल्में छाई हुई हैं। हालांकि हालिया रिलीज किसी फिल्म ने पिछले साल रिलीज बम्पर फिल्मों जैसी शुरुआत नहीं की जैसी कि 'पठान', 'जवान', 'सलार' जैसी फिल्मों ने कमाई की। 'डंकी' को रिलीज हुए अब 32 दिन हो गए हैं और रविवार को इस फिल्म ने केवल 35 लाख रुपये की कमाई की है।

'डंकी' ने अब तक की 446 करोड़ की कमाई

'डंकी' ने कुल मिलाकर 226.47 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 446 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म ने रविवार तक वर्ल्डवाइड 445.75 करोड़ की कमाई की थी।

रविवार को अच्छी हुई 'मैं अटल हूं' की कमाई

वहीं अब अगर बात पिछले वीक रिलीज हुई 'मैं अटल हूं' की करें तो इसकी शुरुआत उम्मीद से काफी कम रही। ऐसा लगा जैसे इतने सारे सितारों की फिल्मों की भीड़ में पंकज त्रिपाठी की फिल्म कहीं खो गई हो। देश के तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी की जिंदगी पर बनी ये फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला, लेकिन रविवार को इस फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है। कहा जा रहा है कि करीब 10 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने अब तक केवल 5.65 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.