महानगरों की तर्ज पर नगर निगम द्वारा अत्याधुनिक और सुसज्जित तैयार किया जा रहा है आवासीय परिसर

Updated on 18-10-2021 06:31 PM

सागर सागर को विकसित जिले में शामिल करने के लिए कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं को नगर निगम सागर द्वारा क्रियान्वित करते हुए महानगरों की तर्ज पर अत्याधुनिक, सुसज्जित, सुरक्षित, आवासीय परिसर तैयार कराया जा रहा है।


कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा सागर निवासियों को कम कीमत पर अच्छा आवास उपलब्ध कराने की दिशा में समुचित प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में नगर निगम सागर के कमिश्नर श्री आरपी अहिरवार द्वारा सागर से चंद् किलोमीटर दूर सागर की लाइफ लाइन कही जाने वाली राजघाट रोड पर मेनपानी ग्राम में 22 एकड़ भूमि पर सर्व सुविधा युक्त आवासीय परिसर तैयार कराया जा रहा है। जिसमें समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।


नगर निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार ने बताया कि जिले वासियों को कम से कम कीमत पर अच्छे से अच्छा आवास उपलब्ध कराना मध्यप्रदेश शासन की जहां प्राथमिकता है, वही संभाग आयुक्त एवं नगर निगम के प्रशासक श्री मुकेश शुक्ला द्वारा विस्तृत कार्य योजना तैयार कराकर यह आवासीय परिसर तैयार कराया जा रहा है।


कमिश्नर श्री अहिरवार ने बताया कि मेनपानी ग्राम में बन रही 22 एकड़ की भूमि पर विभिन्न प्रकार के मकानों को आकार दिया जा रहा है उन्होंने बताया कि इन आवासीय परिसर में पांच प्रकार के मकान ,प्लाट एवं दुकान तैयार कर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 22 एकड़ के आवासीय परिसर में ईडब्ल्यूएस मकान, एलआईजी लैट, एलाइजी प्लाट ,एमआइजी प्लॉट एवं दुकानें तैयार की जा रही है।


उन्होंने बताया कि आवासीय परिसर में ईडब्ल्यूएस के 504 मकान तैयार किए गए हैं। जिनमें शासकीय कीमत 10 लाख रुपए आती है किंतु शासन की योजना के तहत मात्र रुपए 2 लाख में यह मकान उपलब्ध है। इसमें उन व्यक्तियों को आवास मिल सकेंगे जो नगर निगम क्षेत्र के निवासी हो और जिनकी वार्षिक आय रुपए 3 लाख और संपूर्ण भारत में संबंधित व्यक्ति का मकान हो उन्हप व्यक्तियों को यह ईडब्ल्यूएस मकान उपलब्ध रहेंगे
उन्होंने बताया कि एलआईजी लैट जो 48 तैयार किए गए हैं उनकी कीमत 16 लाख 50 हजार, 17 लाख एवं 17 लाख 50 हजार है और यह मकान कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है।


कमिश्नर श्री अहिरवार ने बताया कि इसी प्रकार आवासीय परिसर में 169 एलाइजी प्लाट भी तैयार किए गए हैं। जिनकी कीमत रुपए 9 लाख है। उन्होंने बताया कि 105 एम आई जी. प्लाट भी तैयार किए गए हैं जिनकी कीमत रुपए 13 लाख 50 हजार है। उन्होंने बताया कि यह आवासीय परिसर में व्यवसायिक परिसर भी तैयार किया जा रहा है जिसमें 36 दुकाने तैयार की गई हैं जिनकी कीमत रुपए 6 लाख प्रति दुकान है


नगर निगम कमिश्नर आरपी अहिरवार ने बताया कि संपूर्ण परिसर पूर्ण रूप से सुरक्षित एवं कवर्ड होगा जिसमें सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे स्मार्ट सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर से निगरानी की जाएगी। इसी प्रकार आवासीय परिसर में स्विमिंग पूल, मिनी वाटर पार्क, बैडमिंटन कोर्ट ,लांग टेनिस कोर्ट, क्लब हाउस सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराई जा रही हैं। नगर निगम कमिश्नर अहिरवार ने बताया कि शीघ्र ही इस आवासीय परिसर से संपूर्ण सागर शहर में आने जाने के लिए सिटी बस भी उपलब्ध रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.