दुनिया के एक-चौथाई देशों ने ही स्वास्थ्य रणनीति बनाई : डब्ल्यूएचओ

Updated on 09-11-2021 08:03 PM

नई दिल्ली जलवायु वार्ता के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा है कि दुनिया के एक-चौथाई देशों ने ही अभी तक जलवायु खतरों के प्रभावों से निपटने के लिए स्वास्थ्य योजनाएं शुरू की हैं। बाकी देशों में या तो अभी योजनाएं बन रही हैं या फिर धन की कमी या अन्य कारणों से वह शुरू नहीं कर पा रहे हैं। 70 फीसदी देशों ने माना कि स्वास्थ्य कार्यक्रम तैयार नहीं कर पाने की मुख्य वजह आर्थिक संसाधनों की कमी है।डब्ल्यूएचओ हेल्थ एंड क्लाईमेट चेंज ग्लोबल सर्वे रिपोर्ट- 2021’ के अनुसार दुनिया के तीन-चौथाई देशों ने जलवायु खतरों के स्वास्थ्य प्रभावों को कम करने के लिए अपनी योजनाएं एवं रणनीति तैयार की है, या कर रहे हैं।

लेकिन उन्हें अभी तक एक-चौथाई राष्ट्र ही लागू कर सके हैं। जबकि एक-चौथाई देशों ने भी अभी तक इस दिशा में कोई कदम ही नहीं उठाया है। सर्वेक्षण में 95 देशों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 70 फीसदी ने कहा कि आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वह जलवायु खतरे और स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरुआत नहीं कर पा रहे हैं। जबकि 54 फीसदी ने स्वास्थ्य कार्मिकों की कमी, 52 फीसदी ने कोरोना महामारी को जिम्मेदार माना। 46 फीसदी देशों का यह मानना था कि इस मामले में पर्याप्त अनुसंधान एवं आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं। 43 फीसदी का कहना है कि उनके पास इन प्रभावों से निपटने के लिए स्वास्थ्य तकनीकें एवं उपकरणों की कमी है। 39 फीसदी देशों की प्राथमिकता में यह शामिल नहीं है। रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डब्ल्यूएचओ की निदेशक (पर्यावरण एवं हेल्थ) डॉ. मारिया नाइरा ने कहा कि जलवायु खतरों से निपटने के लिए काप-26 चल रही हैं।

इसलिए सभी देशों को चाहिए कि वे इसके स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभावों पर भी ध्यान दें तथा इसके लिए आवश्यक रणनीति एवं योजनाएं पेश करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव स्पष्ट हैं। वायु प्रदूषण के चलते कुल मौतों में से 80 फीसदी मौतें होती हैं। यदि डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देशों के अनुसार हवा को शुद्ध बना दिया जाए तो इन मौतों को रोका जा सकता है। इसके अलावा जलवायु प्रभावों के कारण होने वाले विस्थापितों पर स्वास्थ्य के सर्वाधिक प्रभाव पड़ते हैं, जिन्हें नीतियां बनाकर रोका जा सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.