संवेदनशील सरकार ही कर सकती हैं जनता के हित का काम : मोदी

Updated on 25-10-2021 08:23 PM

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के अपने छह घंटे के दौरे में प्रदेश की जनता को हजारों करोड़ की सौगातों की छड़ी लगा दी। मोदी यहां भगवान महात्मा बुद्ध की क्रीड़ा स्थली सिद्धार्थनगर में 2239 करोड़ की लागत से तैयार प्रदेश के नौ मेडिकल कालेजों का बटन दबाकर उद्धाटन किया। इसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 5,189 करोड़ रुपए की लागत से तैयार विकास की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वाराणसी में पीएम मोदी प्रधानमंत्री आत्मानिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ भी करेंगे।

सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर नौ मेडिकल कालेज का उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। संबोधन की शुरुआत उन्होंने भोजपुरी भाषा से की। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश तथा प्रदेश में हमारी राजनीतिक इच्छाशक्ति और राजनीतिक प्राथमिकता के कारण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सुधार हुआ है। जो पहले सरकार में थे, वो वोट के लिए कहीं डिस्पेंसरी की, कहीं छोटे-मोटे अस्पताल की घोषणा करके बैठ जाते थे। उत्तर प्रदेश की जनता ने योगी आदित्यनाथ को सेवा का मौका दिया तो उन्होंने दिमागी बुखार को बढऩे से रोक, हजारों बच्चों का जीवन बचा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार जब संवेदनशील हो, गरीब का दर्द समझने के लिए मन में करुणा का भाव हो तो इसी तरह काम होता है। मुझे इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि यहां पहले जो सरकार थी उसने हमारा साथ नहीं दिया। विकास के कार्यों में वो राजनीति को ले आई, केंद्र की योजनाओं को यहां यूपी में आगे नहीं बढऩे दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज का दिन पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश के लिए आरोग्य की डबल डोज लेकर आया है। आज केन्द्र में जो सरकार है, यहां उत्तर प्रदेश में में जो सरकार है, वह अनेकों कर्मयोगियों के दशकों की तपस्या का योगदान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमको भरोसा है कि पूर्वाचल सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं देश का मेडिकल का हब बनेगा। सेहत का उजाला देने वाला होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले मूलभूत सुविधाओं पर कभी ध्यान नहीं दिया गया था। अब नौ नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण से प्रदेश में करीब करीब ढाई हजार नए बेड्स तैयार हुए हैं। पांच हजार से अधिक डॉक्टर और पैरामेडिक्स के लिए रोजगार के नए अवसर बने हैं। इसके साथ ही हर वर्ष सैकड़ों युवाओं के लिए मेडिकल की पढ़ाई का नया रास्ता खुला है। सिद्धार्थनगर ने स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी के रूप में ऐसा समर्पित जनप्रतिनिधि देश को दिया, जिनका अथाह परिश्रम आज राष्ट्र के काम रहा है। सिद्धार्थनगर के नए मेडिकल कॉलेज का नाम माधव बाबू के नाम पर रखना उनके सेवाभाव के प्रति सच्ची कार्यांजलि है। माधव बाबू का नाम यहां से पढ़कर निकलने वाले युवा डॉक्टरों को जनसेवा की निरंतर प्रेरणा भी देगा। इससे पहले उन्होंने भोजपुरी में कहा कि स्वस्थ और निरोग भारत कैय सपना पूरा करबधै कैय यक बड़ा कदम हैय, आप सबकैय बधाई। महात्मा बुद्ध जउनै धरती पर आपने पहले कैय जीवन बिताइन, वाहि धरती पर आज नव मेडिकल कॉलेज कैय उद्घाटन हय।

मोदी ने का विपक्ष पर किया जोरदार प्रहार-

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले वाली सरकार में भ्रष्टाचार की साइकिल 24 घंटे चलती रहती थी। दवाई खरीद में भ्रष्टाचार, एम्बुलेंस चलाने में भ्रष्टाचार, ट्रांसफर-पोस्टिंग में भ्रष्टाचार। प्रदेश में पहले था सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार। सही ही कहा जाता है कि जाके पांव ना फटी बिवाई, वो क्या जाने पीर पराई। यहां पर तो वर्षों तक बिल्डिंग ही नहीं बनती थी, बिल्डिंग होती थी तो मशीनें नहीं होती थीं, या डॉक्टर और दूसरा स्टाफ नहीं होता था। ऊपर से गरीबों के हजारों करोड़ रुपए लूटने वाली भ्रष्टाचार की सायकिल चौबीसों घंटे अलग से चलती रहती थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सात वर्ष पहले जो दिल्ली में सरकार थी और चार वर्ष पहले जो यहां उत्तर प्रदेश में सरकार थी, वो पूर्वांचल में क्या करते थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार एवं कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पीएम की सोच है कि हर जिले में एक मेडिकल कालेज हो। एक दिन में नौ मेडिकल कालेजों को समर्पित किया जा रहा है। यह छोटी बात नहीं है। सभी जिलों में रहने वाले लोगों को हेल्थ की सुविधाएं मिलेगी।

इसके आसपास रोजगार के अवसर मिलेंगे। पिछले सात साल में स्वास्थ्य सेवा में सुधार हुआ। 170 मेडिकल कालेज खुले हैं। 27 मेडिकल कालेज सिर्फ यूपी में खुले है। पहले 51 हजार सीटें थीं अब 32 हजार सीटों की वृद्धि हुई है। मनसुख मांडविया ने कहा कि जब आप प्रधानमंत्री बने उस समय देश का स्वास्थ्य बजट लगभग 33,000 करोड़ था, आपके 7 साल के कार्यकाल में स्वास्थ्य पर होने वाला खर्च क़रीब 8 गुना बढ़ गया है। इस साल सरकार स्वास्थ्य पर लगभग सवा दो लाख करोड़ खर्च करने जा रही है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सोमवार को यहां से प्रदेश के कुल नौ मेडिकल कालेजों का शुभारंभ हो रहा है। यही कोरोना संक्रमण के कारण हमारे बीच रहने वालों के लिए श्रद्धांजलि है। भारत की पहचान सशक्त भारत के रूप में बनी है। 70 वर्षों में 12 मेडिकल कालेज खुले थे। मुझे याद है यहां कैसे मासूम बच्चे दिमागी बुखार से मरते थे। अब तो बच्चों के लिए हर अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था है। 95 फीसद बीमारी पर नियंत्रण हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिद्धार्थनगर के बीएसए मैदान में कार्यक्रम स्थल पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ से साथ पहुंचे। सिद्धार्थनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेडिकल कालेज की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इससे पहले यहां आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। इससे पहले डुमरियागंज से सांसद भाजपा नेता जगदंबिका पाल ने विषय प्रवेश कराया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। संचालक आगंतुकों का अभिवादन करते हुए जय श्रीराम का जय घोष की और ऐतिहासिक क्षण में सभी से शामिल होने की अपील की।

-दोपहर एक बजे पहुंचेंगे वाराणसी :

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसके बाद सिद्धार्थनगर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ वाराणसी रवाना होंगे। सिद्धार्थनगर से वह दोपहर करीब एक बजे तक तक आराजीलाइन ब्लाक के मेहंदीगंज आएंगे। यहां पर जनसभा को संबोधित करने से पहले वाराणसी को रिंग रोड फेज दो, दो सेतु, दो पार्किंग, बायो सीएनजी प्लांट, -नाम मंडी, वरुणा चैनेलाइजेशन समेत पूर्ण हो चुकी कुल 5189.06 करोड़ की 28 परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री वर्ष-2021-2022 के बजट में प्रविधानित 64,128 करोड़ की राष्ट्रीय स्तर की 'आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत' योजना को यहां पर लांच करेंगे। इससे देशभर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। इससे जो 'जहां बीमार वहीं उपचार' की सोच को साकार होगी। यहां करीब दो घंटे के प्रवास में पीएम नरेन्द्र मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.