फेसबुक के कुछ व्हिसलब्लोअर को भारत बुला सकती है आईटी संबंधी संसदीय समिति: थरूर

Updated on 02-11-2021 07:24 PM

नई दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि उनकी अध्यक्षता वाली सूचना एवं प्रौद्योगिकी संबंधी संसद की स्थायी समिति इस महीने के आखिर तक फेसबुक से जुड़े कुछ व्हिसलब्लोअर को भारत बुला सकती है ताकि वे अपना पक्ष रख सकें। फेसबुक की पूर्व डेटा वैज्ञानिक से व्हिसलब्लोअर बनीं फ्रांसेस हौगेन ने पिछले दिनों कहा था कि ऑनलाइन नफरत तथा चरमपंथ को फेसबुक और अधिक गंभीर बना रहा है।

 उन्होंने अमेरिकी सीनेट की एक समिति के समक्ष यह भी कहा था कि फेसबुक बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है और ध्रुवीकरण को बढ़ावा दे रहा है। थरूर ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए और इस आरोप का जवाब देने का प्रयास किया कि संसदीय समिति और सरकार ने यहां फेसबुक के व्हिसलब्लोअर को नहीं बुलाया। आईटी संबंधी समिति के प्रमुख ने गत 12 सितंबर से 12 अक्टूबर के बीच यह समिति अस्तित्व में नहीं थी तथा अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में इसका आधिकारिक रूप से पुनर्गठन किया गया।

थरूर के मुताबिक, पुनर्गठन के बाद समिति ने एजेंडा तय किया और लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा। उन्होंने कहा, ''समिति 16 नवंबर और 17 नवंबर को नये सत्र की बैठकें करेगी। हमारी प्रक्रिया के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठकों की अनुमति नहीं है। विदेश से गवाहों को बुलाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष की अनुमति चाहिए। इसका प्रयास किया जा रहा है।'' कुछ महीने पहले फेसबुक और ट्विटर की भारतीय इकाइयों के वरिष्ठ पदाधिकारी कई मुद्दों को लेकर संसदीय समिति के समक्ष पहुंचे थे और अपनी बात रखी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.