डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण करने जागरूकता के लिये शपथ

Updated on 02-12-2021 07:30 PM

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी के निर्देशन और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अखिलेश दुबे के नेतृत्व में डेंगू एवं मलेरिया जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत  जिला स्वास्थ्य समिति ( एनवीबीडीसीपी) एम्बेड टीम फैमिली हेल्थ इंडिया द्वारा व्यवहार संचार परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत लार्वा सर्वे साथ ही मोड्यूल डेंगू पोस्टर के माध्यम से डेंगू एवं मलेरिया लक्षण, संकेत एवं बचाव पर चर्चा की साथ ही मोड्यूल के माध्यम से आशा को प्रशिक्षण दिया।

जिला समन्वयक फैमिली हेल्थ इंडिया डॉ.संतोष भार्गव ने बच्चो से कहा कि आप लोग अपने माता-पिता से जरूर बोलना की अपने कूलर और फ्रीज़ की ट्रे, गमला मनी प्लांट का पानी हर सप्ताह साफ करें।, हालांकि अब कूलर बन्द हो गए है अगर उसमें पानी भरा हुआ है तो लाइट का प्लग निकालकर साफ करवाये, सुखाए एवं  रख दे, साथ ही कहा कि स्कूल से जाने के बाद सभी अपने घरों में और घर के आस-पास ऐसे स्थानों को देखेंगे जहाँ पानी भरा हुआ हो अगर ऐसा मिलता है तो उस पानी को खाली करना है

 या उसमें जला हुआ आयल या मिट्टी का तेल अथवा खाने वाला तेल डालना है, जिससे की तेल की परत पानी मे बनेगी और लार्वा को सांस नही मिलने की स्थिति में वह नष्ट हो जाएगा, यह प्रक्रिया नियमित 7 दिवस में सभी को दोहराना है। छात्रों से कहा कि सभी मास्क लगाकर आये। विद्यालय में चित्र के माध्यम से छात्र और छात्राओं को डेंगू मलेरिया होने का कारण लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी

डेंगू एवं मलेरिया पर नियंत्रण पाने हेतु हमे अपने घर से शुरुआत करनी होगी और निश्चित रूप से हम सब नियंत्रण पा सकेंगे।  सभी को सैनिटाइजर बांटे गए एवं कोविड से बचाव के बारे में बताया। इस दौरान छात्र छात्राओं में प्रश्न पूछे जिन्हें उनका उत्तर दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम सभी शिक्षक, छात्र एवं छात्राओं उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.