जेपी अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का पीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण

Updated on 08-10-2021 05:28 PM

भोपाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ऑक्सीजन प्लांट का गुरुवार को वर्चुअली लोकार्पण किया। भोपाल के जेपी अस्पताल में कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी मौजूद रहे। इस वसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आज के ही दिन 20 साल पहले मुझे जनता की सेवा की जिम्मेदारी मिली।

लोगों के बीच रहकर सेवा करने की यात्रा कई साल पुरानी है, लेकिन आज से 20 साल पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मुझे नई जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने कहा आज 35 राज्यों में ऑक्सीजन प्लांट की शुरुआत से दूर दराज वाले इलाकों में भी नए वेंटिलेटर्स की सुविधाएं मिल सकेंगी। भारत में दुनिया का सबसे तेज और बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चलाया। दुनिया भारत को बारीकी से देख रही है। भारत ने जो किया वह हमारे सेवाभाव और संकल्प का प्रतीक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में 1 टेस्टिंग लैब से अब 3 हजार टेस्टिंग लैब का नेटवर्क है।

 लिक्विड ऑक्सीजन का प्रोडक्शन 10 गुना बढ़ गया है। आज देशभर में दुनिया में सबसे तेज और बड़ा वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। जल्द हम 100 करोड़ लोगों को वैक्सीनेट कर लेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में जुटे हैं। मध्यप्रदेश ने वैक्सीनेशन में रिकॉर्ड बनाया है। हम लगातार टेस्ट करते जा रहे हैं। आज मध्यप्रदेश में सिर्फ 4 पॉजिटिव आए हैं। धन्यवाद मोदी जी, आपने सबको फ्री वैक्सीन उपलब्ध कराई। ऑक्सीजन प्लांट की कोई कमी नहीं है। पीएम ने अपने कोष से जो पैसा देकर ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं आज उनका लोकार्पण हो रहा है।


पीएम केयर फंड से बनाए गए हैं प्लांट
जेपी जिला अस्पताल में 1000 लीटर प्रति मिनट के दो पीएसए ऑक्सीजन प्लांट प्रधानमंत्री केयर फंड से बनाए गए हैं। इनके चालू होने से जयप्रकाश अस्पताल में 200 मरीजों की ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा किया जा सकेगा। भोपाल के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि प्लांट समय सीमा में पूरे किए गए हैं। इससे पहले बैरागढ़ और कोलार सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण हो चुका है। जेपी अस्पताल में 1-1 हजार लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन क्षमता के प्लांट है। इनसे 10 लीटर प्रति मिनट मरीज को ऑक्सीजन दी जा सकेगी। एक दिन में 200 मरीजों की आवश्यकता पूरी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.