उमरिया में बिना इजाजत जुलूस निकालते युवा कांग्रेसियों को पुलिस ने दौड़ाया, सफाई में ये बोले कांग्रेस नेता

Updated on 06-10-2024 11:52 AM
उमरिया: शहर में युवा कांग्रेस के मशाल जुलूस पर पुलिस ने कार्रवाई की है। कांग्रेस का कहना है कि उन्हें महिलाओं के सम्मान में निकाले जा रहे इस जुलूस की अनुमति मिली थी, जबकि पुलिस का कहना है कि अनुमति नहीं थी। इस घटना में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

युवा कांग्रेस ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के विरोध में यह मशाल जुलूस निकालने का फैसला किया था। उनका दावा है कि उन्होंने पहले एसडीएम से अनुमति ली थी, जिसे बाद में एडीएम ने रद्द कर दिया। इसके बावजूद युवा कांग्रेस ने प्रदेश संगठन के निर्देश पर जय स्तम्भ चौक से जुलूस निकाला। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और जब वे नहीं माने तो वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया।

कांग्रेसियों का कहना


युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गहरवार ने बताया कि हमने प्रदेश संगठन के निर्देश पर महिलाओं के सम्मान में, उन पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मशाल जुलूस निकालने की अनुमति एसडीएम से ले लिया था। बाद में उसको एडीएम ने रद्द कर दिया। हमने उनसे कहा भी की हम शांति पूर्ण ढंग से रैली निकलेंगे लेकिन उनने नही सुना।

मार्च में सैकड़ों लोग हुए शामिल


हमने फिर रैली निकाली। इस दौरान पुलिस ने हमारे साथ मारपीट की। इसके अलावा वाटर कैनन का प्रयोग भी किया। इस मार्च में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

पुलिस का कहना


पुलिस का पक्ष थोड़ा अलग है। एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया के अनुसार कांग्रेस पार्टी का मशाल यात्रा के आयोजन की प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दी गई। इस कारण से हमने वहां पुलिस को लगाया। उनसे कहा कि आपको रैली की अनुमति नही है। यदि आप प्रयास करते हैं तो हम आपको गिरफ्तार कर सकते हैं।

आग बुझाने 'पानी' का इस्तेमाल


इसके बाद भी उन्होंने रैली आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इसलिए हमने इन सभी को मौके से गिरफ्तार किया। और अभी उनको गिरफ्तार करने के बाद मौके पर मुचलके पर छोड़ा जा रहा है। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। हमने पानी का उपयोग मशाल बुझाने के लिए किया था। कोई वाटर कैनन का उपयोग नही किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.