भोपाल और इंदौर में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली

Updated on 22-11-2021 09:54 PM

 भोपाल प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर शहर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होगी।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन दोनों शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का निर्णयलिया है। इस व्यवस्था की कवायद वर्ष 1981 से  चल रही थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। भौगोलिक और आबादी की दृष्टि से महानगरों का विस्तार हो रहा है, इसलिए कानून व्यवस्था की कुछ नई समस्याएं भी पैदा हो रही हैं।

इनके समाधान और अपराधियों पर नियंत्रण के लिए इन दो बड़े महानगरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू कर रहे हैं ताकि अपराधियों पर और बेहतर नियंत्रण कर सकें। मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। पुलिस अच्छा काम कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने मिलकर कई उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन कुछ नई समस्याएं भी पैदा हो रही हैं।

इन पर नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन व्यवस्था पर अधिक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। मंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पुलिस कमिश्नर प्रणाली के लिए विधेयक लाया जा सकता है। इसके माध्यम से पुलिस कमिश्नर को मजिस्ट्रियल पावर दिए जाएंगे ताकि वे कानून व्यवस्था के कार्य को प्रभावी तरीके से संपादित कर सकें।

 इसमें पुलिस को धारा 144 लागू करने के लिए कलेक्टर के आदेश का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।धरना-प्रदर्शन, रैली करने की अनुमति, संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ने, जिला बदर की कार्रवाई, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई सहित अन्य अधिकार भी दिए जा सकते हैं। उधर, अब तक पुलिस कमिश्नर प्रणाली का विरोध करते रहे आइएएस आफिसर एसोसिएशन ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है।

इसके पदाधिकारियों का कहना है कि अभी इसका स्वरूप सामने नहीं आया है। जब यह सामने आएगा, तब विचार किया जाएगा। तीन जून 1981 को कैबिनेट में पांच लाख से ज्यादा की आबादी वाले चार शहरों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी पर क्रियान्वयन नहीं हुआ। 27 मार्च 1997 को तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार में वित्त मंत्री रहे स्व. अजय नारायण मुशरान, आरिफ अकील, नंदकुमार पटेल अजय सिंह की समिति बनाई गई थी।

समिति ने दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, अमरावती सहित शहरों का दौरा भी किया था पर कोई फैसला नहीं हो सका। वर्ष 2000 में दिग्विजय सरकार के दूसरे कार्यकाल में पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लेकर फिर मंथन हुआ। पुलिस कमिश्नर प्रणाली का विधेयक विधानसभा में प्रस्तुत किया गया।

विधानसभा से पारित होने के बाद इसे अनुमोदन के लिए राजभवन भेजा गया लेकिन तत्कालीन राज्यपाल स्व. डा. भाई महावीर ने इस पर स्वीकृति नहीं दी। इस बीच दिग्विजय सरकार भी चली गई। वर्ष 2018 में राजस्व विभाग ने कमिश्नर प्रणाली को लेकर प्रस्ताव भी तैयार किया पर इसे कैबिनेट में प्रस्तुत नहीं किया गया था। हालांकि, अधिसूचना जारी करने की तैयारी कर ली गई थी। इस बारे में गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल और इंदौर में आबादी, क्षेत्र और संभावनाएं बढ़ रही हैं। इन शहरों में कानून व्यवस्था की स्थिति सुव्यवस्थित रहे, इसलिए आवश्यक है कि पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर निर्णय लिया है, जिसका स्वागत है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.