पो‎लियो के रोगी को 25 साल बाद मिला 48 लाख हर्जाना

Updated on 07-12-2021 06:59 PM

भोपाल प्रदेश के राजगढजिले में एक अनूठा मामला प्रकाश में आया है। यहां पोलियो से बचाव केलिए दी गई दवा से ही युवक को पोलियो हो गया था। इस घटना के पच्चीस साल बाद युवक को न्यायमिला है। युवक को हर्जाना के रुप में  48 लाख  रुपयामिला है। परिजनों ने मामले को न्यायालय में लगा दिया। 25 साल की लंबी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हर्जाना दिलवाया है। राजगढ़ जिले में पचोर के समीपस्थ ग्राम ओढ़पुर के देवीलाल पिता भगीरथ को 25 साल पहले 1996 में करीब ढाई वर्ष की आयु में पोलियोरोधी दवा पिलाई गई थी।

 पोलियो से बचाने के लिए जिस समय दवा पिलाई गई, उस समय वह स्वस्थ था, लेकिन बाद में उसे पोलियो हो गया। पिता भगीरथ ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग में करते हुए क्षतिपूर्ति देने की मांग की थी। जब सुनवाई नहीं हुई तो प्रशासन से लिखित शिकायत कर हर्जाना देने की मांग की। वहां से भी राहत नहीं मिली तो पीड़ित ने जिला न्यायालय की शरण ली। यह मामला जिला न्यायालय से हाई कोर्ट होते हुए सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंचा। लंबी लड़ाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अंतत: पीड़ित को ब्याज सहित 48 लाख रुपये का हर्जाना देने के आदेश दिए थे।

परिजन को शासन की ओर से 48 लाख की क्षतिपूर्ति मिल गई है। पहले किसी दवा से नुकसान होने पर क्षतिपूर्ति देने के नियम थे। ऐसे में तत्कालीन समय पीड़ित के परिजनों ने 25 हजार रुपये क्षतिपूर्ति देने की मांग की थी, लेकिन शासन ने इसको अपनी गलती नहीं मानी राशि देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने जिला न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

  इस बारे में हाई कोर्ट के वकील समीर सक्सेना का कहना हैकि देवीलाल के परिवारीजन ने पहले क्षतिपूर्ति के लिए 25 हजार की मांग की थी, लेकिन राशि नहीं दी गई। फिर जिला न्यायालय ने चार लाख देने को कहा। इसके बाद हाई कोर्ट ने 44 लाख देने के निर्देश दिए थे। शासन इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट चला गया था, जहां सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय को यथावत रखते हुए ब्याज समेत 48 लाख रुपये देने के निर्देश दिए थे। पीड़ित को राशि मिल गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.