80 प्लस आयु और पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के पोस्टल मतदान 21 से 25 अक्टूबर तक

Updated on 20-10-2021 06:53 PM

सतना |   भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस बार अनुपस्थित श्रेणी के 80 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति और पीडब्ल्यूडी (दिव्यांगजन) मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान करने की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। रैगांव विधानसभा क्षेत्र 62 के उप निर्वाचन में संबंधित क्षेत्र के ऐसे कुल 914 मतदाताओं ने फार्म 12डी भर कर घर बैठे पोस्टल मतदान से मतदान की सुविधा चाही है।


     कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कटेसरिया ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार रैगांव विधानसभा क्षेत्र 62 के उप निर्वाचन में पोस्टल मतपत्र से मतदान की सुविधा चाहने वाले मतदाताओं का मतदान कराने कुल 14 दल गठित किए हैं। इन दलो में मतदान अधिकारी क्रमांक एक और दो, माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियोग्राफर और पुलिसकर्मी भी शामिल किए गए हैं। गठित मतदान दलों के अधिकारियों को मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नोडल अधिकारी डाक मतपत्र डिप्टी कलेक्टर सुरेश जादव और मास्टर ट्रेनर डॉ बीके गुप्ता ने द्वितीय प्रशिक्षण दिया और प्रशिक्षण स्थल पर डेमो स्वरूप मतदान केंद्र बनाकर पोस्टल मतदान की प्रक्रिया समझाई।


    डाक मतपत्र के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुरेश जादव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र रैगांव के कुल 914 मतदाताओं ने यह सुविधा चाही है। मतदान की तिथि से पूर्व ऐसे मतदाताओं के लिए पोलिंग पार्टी उनके घर जाकर विधि-सम्यक रूप से मतदान कराएगी। ऐसे मतदाता से मतदान कराने के लिए पोस्टल मतदान का कार्यक्रम जारी किया गया है। पोलिंग पार्टी 21 से 25 अक्टूबर के बीच प्रतिदिन मतदाताओं तक पहुंच कर अपने आवंटित क्षेत्र के चिन्हित ऐसे सभी मतदाताओं का पोस्टल बैलेट मतदान कराएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.