बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, जल्द होगा हाई लेवल कमेटी का गठन, सीतारमण ने की घोषणा

Updated on 17-08-2026 05:10 PM
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार जल्द ही ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। वित्त मंत्री ने 2026-27 के बजट में ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा था। इसका उद्देश्य बैंकिंग क्षेत्र की व्यापक समीक्षा करना और इसे भारत की वृद्धि के अगले चरण के अनुरूप बनाना है।

सीतारमण ने ‘पीएसबी कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमें उम्मीद है कि बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा के लिए उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन की घोषणा जल्द होगी। समिति की घोषणा जल्द की जाएगी।’ उन्होंने कहा कि समिति सरकार को अपने विचार और सिफारिशें देगी। यह कमिटी 'विकसित भारत' के लक्ष्य को हासिल करने में बैंकों की भूमिका पर विचार करेगी। साल 2047 का लक्ष्य बहुत दूर नहीं है। अभी 2026 चल रहा है, यानी हमारे पास 20 साल से भी कम समय बचा है।

सुधारों को बढ़ाने का मौका

वित्त मंत्री ने बैंकिंग सेक्टर में एसेट क्वालिटी में आए मजबूत सुधार का भी जिक्र किया और कहा कि यह सुधार अब बैंकिंग सेक्टर में सुधारों को आगे बढ़ाने का एक बेहतरीन मौका देता है। उन्होंने सरकारी बैंकों से कहा कि वे अपनी मजबूत बैलेंस शीट का इस्तेमाल आर्थिक विकास के अगले चरण को सहारा देने और बैंकिंग सुधारों की तैयारी के लिए करें। इन सुधारों का मकसद एक ऐसी वित्तीय प्रणाली बनाना है जो सरकार के 'विकसित भारत 2047' के विजन के अनुरूप हो।

सीतारमण ने कहा कि बैंकिंग सेक्टर मजबूत स्थिति के साथ अगले चरण में प्रवेश कर रहा है, क्योंकि नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) अपने सबसे निचले स्तर पर हैं। उन्होंने बताया कि एनपीए के अब तक के सबसे निचले स्तर पर होने के कारण बैंकों के लिए सुधारों को आगे बढ़ाने की इससे बेहतर मजबूत स्थिति नहीं हो सकती।

युवाओं पर जोर

उन्होंने कहा कि बैंकिंग लीडरशिप से मिलने वाले सुझाव कमेटी के लिए अहम इनपुट साबित हो सकते हैं और सरकार को उनकी सिफारिशों पर तेजी से काम करने में मदद कर सकते हैं। बैंकों को देश की युवा आबादी पर खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि 29% भारतीय 15-29 आयु वर्ग में आते हैं। सीतारमण ने कहा कि बैंकों को युवाओं के लिए वित्तीय सेवाओं तक पहुंच बढ़ानी चाहिए। इनमें एजुकेशन लोन, एंटरप्रेन्योरशिप फाइनेंस और इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 August 2026
नई दिल्ली: भारी बजट के बावजूद रेलवे ट्रेनों की साफ-सफाई करने में फिसड्डी साबित हो रहा है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ( कैग ) की हाल में आई रिपोर्ट में…
 18 August 2026
नई दिल्ली: पनीर-आइसक्रीम समेत डेयरी सेक्टर के कई सामानों को बेचने वाली मिल्की मिस्ट ( Milky Mist Dairy Food ) कंपनी के शेयर आज मार्केट में धमाकेदार तरीके से लिस्ट…
 18 August 2026
नई दिल्‍ली: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्‍ली और वॉशिंगटन के मजबूत रिश्तों की सबसे बड़ी वजह 'भरोसे' को बताया है। इसी भरोसे के कारण अमेरिका अपनी…
 18 August 2026
नई दिल्‍ली: भारत से गैसोलीन (पेट्रोल) की कम से कम एक खेप रूस के घरेलू बाजार में पहुंची है। रूस में पेट्रोल की किल्‍लत के बीच ऐसा हुआ है। रिफाइनरियों…
 18 August 2026
भोपाल : फिजिकल सिक्योरिटी समाधानों में वैश्विक अग्रणी कंपनी गुनेबो (Gunnebo) ने आज अपने राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान स्टीलएज महोत्सव  2026 के दूसरे संस्करण की घोषणा की। पहले संस्करण की सफलता के…
 17 August 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के यूज को लेकर पिछले कुछ समय से पूरे देश में बहस चल रही है। कुछ लोगों का दावा है कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों…
 17 August 2026
नई दिल्ली: इंडिपेंडेंस डे पर स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी की बिक्री में शानदार इजाफा देखने को मिला। कीमत में 40 फीसदी बढ़ोतरी के बावजूद बिक्री में उछाल फेस्टिव सीजन के…
 17 August 2026
नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी अरबपति लक्ष्मी मित्तल का यूक्रेन में स्थित एक स्टील प्लांट रविवार को रूसी हमलों की चपेट में आ गया। मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल दुनिया की दूसरी…
 17 August 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार जल्द ही ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। वित्त मंत्री ने 2026-27…
Advt.