पनीर-आइसक्रीम बेचने वाली कंपनी के शेयर की दमदार लिस्टिंग,

Updated on 18-08-2026 06:11 PM
नई दिल्ली: पनीर-आइसक्रीम समेत डेयरी सेक्टर के कई सामानों को बेचने वाली मिल्की मिस्ट ( Milky Mist Dairy Food ) कंपनी के शेयर आज मार्केट में धमाकेदार तरीके से लिस्ट हो चुके हैं। इसकी लिस्टिंग इतनी जबरदस्त रही कि स्टॉक एक्सचेंज पर 18 फीसदी प्रीमियम के साथ खुलते ही इसमें 10 फीसदी का अपर सर्किट लग गया। इस सर्किट के लगते ही शेयर की खरीद और बिक्री दोनों ही फिलहाल बंद और सीमित हो चुकी हैं।

हालांकि, जिन निवेशकों को मिल्की मिस्ट के शेयर आईपीओ में पैसा लगाने के बाद अलॉट हुए हैं, उन्हें बंपर मुनाफा हुआ है। आइए इसके बारे में खास जानकारी जानते हैं।

18 फीसदी का लिस्टिंग गेन

मेनबोर्ड आईपीओ मिल्की मिस्ट के शेयर की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर हो गई है। लिस्ट होते ही इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों की नजरें अपनी ओर खींच ली। बाजार में लिस्टिंग के बाद इसके शेयर 10 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गए और आईपीओ प्राइस से करीब 30 फीसदी ऊपर चढ़ गए।

मिल्की मिस्ट के शेयर 140 रुपये के आईपीओ प्राइस के मुकाबले बाजार में 165 रुपये प्रति शेयर प्राइस पर लिस्ट हुए हैं। इसमें करीब 18 फीसदी का लिस्टिंग गेन दिखा है।एनएसई और बीएसई पर मिल्की मिस्ट के शेयर 165 रुपये पर खुले, जो इसके आईपीओ प्राइस से करीब 17.86 फीसदी अधिक रहा। स्टॉक एक्सचेंज बीएसई पर मिल्की मिस्ट शेयर का आज का हाई 181.45 रुपये और लो 165 रुपये प्रति शेयर रहा। फिलहाल इसमें अपर सर्किट लगा हुआ है।

शानदार था सब्सक्रिप्शन

मिल्की मिस्ट आईपीओ की बात करें तो यह 11 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी के इस आईपीओ का इश्यू साइज 1553 करोड़ रुपये का था। आईपीओ का प्राइस बैंड 133 रुपये से 140 रुपये प्रति शेयर था। इसके एक लॉट में 107 शेयर रहे। मिल्की मिस्ट आईपीओ को करीब 59 गुना सब्सक्राइब किया गया था। मतलब कि निवेशकों ने इस आईपीओ में जमकर पैसे लगाए थे।

कंपनी क्या करती है?

मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड की शुरुआत तमिलनाडु के इरोड में हुई थी। डेयरी सेक्टर की यह कंपनी दही, पनीर, बटर, घी, चीज और आइसक्रीम जैसी कई प्रोडक्ट्स बेचती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि डेयरी सेक्टर से होने बावजूद यह कंपनी लिक्विड मिल्क सेगमेंट में कारोबार नहीं करती है, लेकिन दूध से बने प्रोडक्ट्स को जरूर बेचती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 August 2026
नई दिल्ली: भारी बजट के बावजूद रेलवे ट्रेनों की साफ-सफाई करने में फिसड्डी साबित हो रहा है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ( कैग ) की हाल में आई रिपोर्ट में…
 18 August 2026
नई दिल्ली: पनीर-आइसक्रीम समेत डेयरी सेक्टर के कई सामानों को बेचने वाली मिल्की मिस्ट ( Milky Mist Dairy Food ) कंपनी के शेयर आज मार्केट में धमाकेदार तरीके से लिस्ट…
 18 August 2026
नई दिल्‍ली: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्‍ली और वॉशिंगटन के मजबूत रिश्तों की सबसे बड़ी वजह 'भरोसे' को बताया है। इसी भरोसे के कारण अमेरिका अपनी…
 18 August 2026
नई दिल्‍ली: भारत से गैसोलीन (पेट्रोल) की कम से कम एक खेप रूस के घरेलू बाजार में पहुंची है। रूस में पेट्रोल की किल्‍लत के बीच ऐसा हुआ है। रिफाइनरियों…
 18 August 2026
भोपाल : फिजिकल सिक्योरिटी समाधानों में वैश्विक अग्रणी कंपनी गुनेबो (Gunnebo) ने आज अपने राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान स्टीलएज महोत्सव  2026 के दूसरे संस्करण की घोषणा की। पहले संस्करण की सफलता के…
 17 August 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के यूज को लेकर पिछले कुछ समय से पूरे देश में बहस चल रही है। कुछ लोगों का दावा है कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों…
 17 August 2026
नई दिल्ली: इंडिपेंडेंस डे पर स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी की बिक्री में शानदार इजाफा देखने को मिला। कीमत में 40 फीसदी बढ़ोतरी के बावजूद बिक्री में उछाल फेस्टिव सीजन के…
 17 August 2026
नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी अरबपति लक्ष्मी मित्तल का यूक्रेन में स्थित एक स्टील प्लांट रविवार को रूसी हमलों की चपेट में आ गया। मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल दुनिया की दूसरी…
 17 August 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि सरकार जल्द ही ‘बैंकिंग फॉर विकसित भारत’ पर एक उच्चस्तरीय समिति का गठन करेगी। वित्त मंत्री ने 2026-27…
Advt.