जनजातीय संग्रहालय में मटकी एवं गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति, पॉलीटेक्निक सभागार में शाम को सजेगी सुरों की महफिल

Updated on 22-09-2024 11:28 AM

 भोपाल। शहर में कलात्मक, सांस्कृतिक, सामाजिक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला निरंतर चलता रहता है। रविवार 22 सितंबर को भी शहर में ऐसी अनेक गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे ही चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।


माह का प्रादर्श - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में 'माह का प्रादर्श' श्रंखला के तहत सितंबर माह के प्रादर्श के रूप में आंध्र प्रदेश के लोक-वाद्य यंत्र अवुजम का प्रदर्शन किया जा रहा है। वीथि संकुल में इसे सुबह 11 से शाम 06 बजे तक देखा जा सकता है।

चित्र प्रदर्शनी - मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में भील समुदाय की चित्रकार सुनीता भावोर के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया जा रहा है। इस 53वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी को दोपहर 12 से रात 08 बजे तक देखा जा सकता है।

संभावना उत्सव - जनजातीय संग्रहालय में नृत्य, गायन एवं वादन पर केंद्रित गतिविधि संभावना का आयोजन किया जा रहा है। संभावना में 22 सितंबर को उज्जैन की विनती जैन एवं साथी कलाकारों द्वारा मटकी नृत्य और छिंदवाड़ा के विजय बंदेवार एवं साथी कलाकारों द्वारा गोंड जनजातीय गेड़ी नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से आयोजित किया जाएगा।

स्थापना दिवस - हिंदी लेखिका संघ के स्थापना दिवस पर विश्व संवाद केंद्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। समय दोपहर तीन बजे से है।

अभिनय कार्यशाला - हम थियेटर ग्रुप द्वारा प्रस्तुतिपरक अभिनय कार्यशाला का आयोजन मायाराम सुरजन भवन में किया जा रहा है। 45 दिवसीय कार्यशाला में फिजिकल एक्सरसाइज, बॉडी मूवमेंट,वाइस माड्यूलेशन, इंप्रोवाइजेशन, स्पीच, मेकअप और डायरेक्टर आदि का प्रशिक्षण देकर नाटक तैयार किया जाएगा। 16 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। समय शाम पांच बजे से है।

कल्चरल कारवां - रवींद्र भवन में कल्चरल करवां के तहत विभिन्न सांस्कृतियां प्रस्तुतियां शाम पांच से आरंभ होंगी।

म्युजिकल नाइट - हमारा मधुवन मानव सेवा एक संकल्प संगठन द्वारा द लाइव म्युजिकल नाइट का आयोजन 22 सितंबर को पॉलीटेक्निक कॉलेज के सभागार में किया जा रहा है। कार्यक्रम में भोपाल के प्रतिष्ठित गायकों द्वारा कुल 34 गीतों की प्रस्तुती दी जाएगी। समय शाम पांच बजे से है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.