प्रमुख सचिव वन ने किया राज्य स्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह का शुभांरभ

Updated on 02-10-2021 07:33 PM

भोपाल प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल ने वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में राज्य स्तरीय वन्य प्राणी सप्ताह का शुभारंभ किया। उन्होंने विहार के पक्षी विविधिता ब्रोशर का विमोचन किया और वन्य प्राणी प्रति फोटो प्रतियोगिता/प्रदर्शनी और भारत के डाक टिकिटो में बाघ प्रदर्शनी सहित वन्य जीव संरक्षण एवं ईको पर्यटन पर केन्द्रित क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहाय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। श्री वर्णवाल ने वन्य प्राणी सप्ताह के प्रचार-प्रचार के लिए प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।


उल्लेखनीय है कि भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राज्य स्तरीय वन्य विहार प्राणी सप्ताह में एक अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं कार्यशालाएँ आयोजित की जायेगी। पहले दिन 40 विद्यालयों के 517 छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।

 इसमें कक्षा 5 से 8 तक के छात्र-छात्राओं "एक पेड़ जो जीव-जन्तुओं का घर है" और कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भारतीय इतिहास एवं संस्कृति मिथकों 'वन्य प्राणी खुलावर्ग में मध्यप्रदेश चीता का पुनर्स्थापन' और दिव्यांग छात्राओं ने अपनी पंसद के विषय पर चित्रकारी की प्रमुख सचिव वन सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने सांकेतिक रूप से चित्रकारी भी की।


 इस मौके पर प्रधान मुख्य संरक्षक (वन्य प्राणी) आलोक कुमार सहित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद थे। दोपहर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कक्षा 6 से 10 तक के विद्योर्थियों ने "मध्यप्रदेश में पाई जाने वाली तितलियाँ" विषय पर और वरिष्ठ वर्ग द्वारा 'मध्यप्रदेश के कम चर्चित परन्तु महत्वपूर्ण जीव जैस पेंगोलिन, सेही, जाइंट, स्क्वीरल, घड़ियाल, केमेलियॉन, नीलकंठ, दूधराज, ग्रीन बी ईटर, माउस डीयर, सेंडबोआ आदि विषय पर 135 प्रतिभागियों ने रंगोली बनाई।


दूसरे दिन के कार्यक्रम
वन्य प्राणी के सप्ताह के दूसरे दिन शनिवार को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पक्षी दर्शन एवं प्रकृति शिविर और सहभागी स्वच्छता अभियान आयोजित होगा।

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.