पृथ्वीराज कपूर के नाती जतिन स्याल बोले- नाम से नहीं काम से मिलती है फिल्मों में पहचान

Updated on 04-04-2025 01:10 PM
भोपाल। फिल्मी जगत में कपूर खानदान वर्तमान समय में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इसकी शोहरत को देखकर लोग अंदाज लगाते है कि फिल्मों में करियर के लिए सिर्फ कपूर नाम जुड़ना ही काफी है, लेकिन ऐसा नहीं है।इस परिवार की वर्तमान पीढ़ी फिल्म तो दूर वेबसीरीज और टीवी सीरियल में काम करने के लिए काफी जद्दाजहद कर रही है। यह बात साझा की फिल्मी दुनिया के पितामह पृथ्वीराज कपूर के नाती जतिन पृथ्वीराज कपूर ने। गुरुवार को भोपाल आए जतिन स्याल ने नवदुनिया से चर्चा की।

अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के नाती जतिन ने सुनाई संघर्ष की दास्तां

भोपाल आए जतिन ने नवदुनिया से चर्चा में बताया कि उनकी मां और 'शोमैन' राज कपूर की बहन उर्मिला स्याल कपूर ने खानदानी बंदिशों के चलते कभी भी फिल्मी पर्दे पर काम नहीं किया, लेकिन मैंने फिल्मों में काम करने का रास्ता चुना है।

करियर की शुरुआत मामा शशि कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म अजूबा (1991) से सहायक निर्देशक के तौर पर की थी। उसके बाद चचेरे भाई ऋषि कपूर की निर्देशित डेब्यू फिल्म आ अब लौट चले (1999) में भी काम किया। हालांकि अभिनय की ललक होने के कारण वह 1995 में टीवी इंडस्ट्री से भी जुड़ गए थे।

डाइनिंग विद द कपूर्स आने वाला है

टीवी सीरियल सांस, दर्द, संजीवनी, रिश्ते, टशन ए इश्क, दरार और परंपरा समेत कई टीवी शो में मैंने काम किया। वेब-सीरीज पाटलक (2021) में उनके किरदार गोविंद को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला। सोनी पर पाटलाक के दो सीजन के बाद तीसरा सीजन अभी रिलीज हुआ है। एक और मजेदार और यादगार सीजन नेटफ्लिक्स पर आने वाला है, डाइनिंग विद द कपूर्स, जिसे राजकपूर साहब के ग्रेंड सन अरमान जैन ने बनाया है।

कपूर खानदान के बारे में मिलेगी रोचक जानकारी

यह कपूर खानदान के डिनर पर बनाया गया है, जिसमें आप कपूर खानदान के बारे में रोचक जानकारियों से रूबरू हो सकेंगे। कपूर परिवार से जुड़े होने के बाद भी संघर्ष के सवाल पर जतिन बड़ी बेबाकी से बताते हैं कि पर्दे में काम और नाम कमाने के लिए काबिलियत अहम है।

मैं भोपाल का दामाद हूं

संघर्ष कला की कसौटी होती है। फिल्मों में आप अपने काम के दम से ही चल सकते हैं। भोपाल से रिश्ते की बात पर जतिन ने बताया कि यह तो मेरी ससुराल है। गोविंदपुरा निवासी उद्योगपति हरदयाल शर्मा की बेटी कविता शर्मा से मेरा विवाह हुआ है। मैं भोपाल का दामाद हूं। यहां जल्द ही हम एक सीरीज की शूटिंग करने जा रहे हैं। वैसे भी यहां की नैसर्गिक सुंदरता तो उनके जेहन में रच बस गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.