प्रॉपर्टी 10 लाख से ज्यादा, आधे ही चुका रहे टैक्स:भोपाल में 3 महीने होगी प्रॉपर्टी की जांच

Updated on 04-04-2025 01:12 PM

भोपाल में अब ऐसी प्रॉपर्टी की पहचान होगी, जिसका टैक्स नगर निगम को नहीं चुकाया जा रहा। 3 महीने के अंदर सभी जोन और वार्ड प्रभारी सर्वे करेंगे। फिर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण को रिपोर्ट सौंपेंगे। इसे लेकर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आसंदी से निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह निगम का हक है।

बता दें कि भोपाल में निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स पर 10% की बढ़ोतरी हुई है। यह टैक्स का बोझ 5.62 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ा है। उदाहरण के तौर पर समझे कि एक हजार स्क्वायर फीट के फ्लैट में अभी सालाना 3200 रुपए टैक्स लग रहा है तो अब यह 3500 रुपए से ज्यादा चुकाना होगा, लेकिन लाखों प्रॉपर्टी ऐसी भी हैं, जिनका टैक्स नहीं दिया जा रहा, या फिर उनकी वैल्यू टैक्स स्लैब में कम है। इन्हें ही अब ढूंढा जाएगा।

ऐसे समझे सर्वे का आधार

  • निगम के मुताबिक, भोपाल में कर योग्य 10 लाख से ज्यादा प्रॉपर्टी है, लेकिन टैक्स चुका रहे सिर्फ 5.62 लाख। यानी, आधी प्रॉपर्टी का टैक्स नहीं चुकाया जा रहा।
  • सर्वे में पता लगाया जाएगा कि किसी मकान की पुराने क्षेत्रफल के हिसाब से टैक्स वसूली हो रही है, जबकि कुछ सालों में इसका क्षेत्रफल बढ़ गया।
  • मैदान में उतरेगा अमला निगम को इस बार प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में कम राशि मिली है। इस वजह से अब राजस्व अमला एक बार फिर मैदान में उतरेगा और प्रॉपर्टी की जांच करेगा।

    345 संस्थाओं को 25 हजार से 2 लाख रुपए तक निगम के बजट में कुल 345 सामाजिक या धार्मिक संस्थाओं को अनुदान के रूप में 25 हजार से 2 लाख रुपए तक सालाना दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इन्हें बेवजह राशि देने का मुद्दा कांग्रेस पार्षदों ने भी उठाया। कहा कि जनता के टैक्स से निगम का संचालन होता है और यही पैसा संस्थाओं को बांटा जा रहा है। इसे तुरंत रोका जाए। जांच की जाए कि संस्था सक्रिय है या निष्क्रिय? निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने आसंदी से जांच करने का भरोसा दिलाया।

    जनप्रतिनिधियों की हो गई बल्ले-बल्ले, निधि दोगुनी हुई भोपाल नगर निगम के बजट में जल, प्रॉपर्टी और ठोस एवं अपशिष्ट पर टैक्स बढ़ाने के साथ कुछ ऐसे फैसले भी लिए गए, जिन्होंने सबको चौंका दिया। शहर सरकार ने जनता पर टैक्स का बोझ डाला है तो दूसरी तरफ जनप्रतिनिधि यानी, पार्षद, एमआईसी मेंबर, अध्यक्ष और महापौर की सालाना निधि दोगुनी कर दी गई है। जैसे- पार्षद की निधि पहले 25 लाख रुपए थी, जो अब 50 लाख रुपए हो गई। महापौर की 5 की जगह 10 करोड़ रुपए निधि की गई है।

    बसें है नहीं, स्मार्ट पास किसे देंगे? महापौर मालती राय ने सिटी बसों के लिए महापौर स्मार्ट पास शुरू करने की घोषणा की हे, लेकिन भोपाल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की स्थिति ठीक नहीं है। वर्तमान में 100 बसें भी सड़कों पर नहीं दौड़ रही है, जबकि नौ महीने पहले तक इनकी संख्या 368 तक पहुंच गई थी। ऐसे में महापौर स्मार्ट पास किस काम का? यह सोचने का विषय है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.