20 मार्क्स का प्रोजेक्ट वर्क, खेत पर एक दिन रहने का अनुभव लिखेंगे विद्यार्थी

Updated on 30-10-2024 12:08 PM
भोपाल । मध्य प्रदेश बोर्ड की पांचवीं व आठवीं बोर्ड की परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित होनी है। राज्य शिक्षा केंद्र ने इसके लिए अंक योजना और प्रोजेक्ट के विषयों की सूची बनाई है। अंक योजना में 60 अंक की लिखित परीक्षा और 40 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे।

आंतरिक मूल्यांकन में भी 20 अंक का प्रोजेक्ट कार्य होगा। इसके तहत पांचवीं के विद्यार्थियों को अपने खेत पर एक दिन रहने का अनुभव लिखना होगा। प्रोजेक्ट के लिए परीक्षा की तैयारी कैसे करते हैं, गांव या शहर में से कौन सुंदर लगता है, पांच फूलों को सुखाकर प्रोजेक्ट कॉपी पर चिपका कर विवरण भी लिखें, जैसे विषय चुने गए हैं।


भ्रमण पर गए हैं तो विवरण डायरी में लिखने को देंगे


वहीं आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रोजेक्ट के विषयों में पिछले दिनों कहीं भ्रमण पर गए हैं तो उसका विवरण डायरी के रूप में लिखने को दिया जाएगा। इसके अलावा वाद्ययंत्रों के नाम और उनके विवरण जैसे विषयों पर प्रोजेक्ट तैयार करना होगा।


कुछ इस तरह के होंगे प्रश्न


  • खेती में कौन-कौन से औजारों का उपयोग किया जाता है।
  • आपके गांव में दशहरा कैसे मनाया जाता है और कौन-कौन से त्योहार मनाए जाते हैं। पूरा विवरण लिखिए।
  • आपके शहर या गांव में कौन सा स्थान सबसे सुंदर लगता है।
  • आपने कभी किसी की सहायता की है तो उसे लिखकर अनुभव बताइए।
  • राष्ट्र के प्रहरी बिना सेना में भर्ती हुए भी बन सकते हैं, यदि हां तो कैसे।
  • पुराने अखबार से प्राकृतिक आपदाओं के चित्र काटकर उसका पूरा विवरण लिखिए।
  • आपके घर या उसके आसपास सफाई करने वाले की पूरी जानकारी लिखिए।
  • पांच मसाले, पांच अनाज आदि लेकर स्क्रैप बुक पर चिपकाकर विवरण लिखिए।
  • शासन की ओर से विशेष बच्चों के लिए कौन सी योजनाएं संचालित हो रही हैं, विवरण लिखिए।
  • 10 बच्चों और 10 बुजुर्गों के आंखों के पावर की सूची बनाएं और विवरण लिखें।
  • मोबाइल से होने वाले दुष्प्रभावों को लिखिए।
  • संक्रामक रोगों की सूची बनाएं और विवरण लिखें।
  • आप दोस्तों के साथ कौन सा खेल खेलते हैं।
  • छमाही परीक्षा - अधिभार 20 अंक
  • वार्षिक परीक्षा (लिखित) - 60 अंक
  • आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) - 20 अंक
  • इस तरह होगा लिखित परीक्षा के प्रश्नों का पैटर्न

    • बहु विकल्पीय प्रश्न - पांच अंक(पांच प्रश्न)
    • रिक्त स्थान की पूर्ति वाले प्रश्न - पांच अंक(पांच प्रश्न)
    • अति लघुउत्तरीय प्रश्न - 12 अंक (छह प्रश्न)
    • लघु उत्तरीय प्रश्न - 18 अंक (छह प्रश्न)
    • दीर्घ उत्तरीय प्रश्न - 20 अंक (चार प्रश्न)



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.