ग्रामीण आबादी को सम्पत्ति का मालिकाना हक व कानूनी अधिकार पत्रों का वितरण

Updated on 07-10-2021 05:56 PM

नरसिंहपुर गांव की आबादी भूमि पर दशकों से काबिज लोगों को सम्पत्ति का मालिकाना हक कानूनी अधिकार पत्र प्रदाय करने का जिला स्तरीय कार्यक्रम पीजी कॉलेज आडिटोरियम नरसिंहपुर में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी द्वारा हितग्राहियों को प्रतीक स्वरूप अधिकार पत्र प्रदाय किए गए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लाइव उद्बोधन एवं हितग्राहियों से संवाद तथा हरदा जिले में आयोजित प्रदेश स्तरीय आयोजन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। इसमें कलेक्टर रोहित सिंह, अपर कलेक्टर मनोज ठाकुर, एसडीएम राधेश्याम बघेल, विवेक मूले सहित अन्य अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।


कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद श्री सोनी ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की है। गरीबों को चिंतामुक्त करने का यह प्रयास प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किया गया है। स्वामित् योजना के तहत ग्राम आबादी का सर्वे कर स्वामित्व प्रमाण पत्र संबंधित व्यक्ति को दिया जायेगा। इसके लाभ ग्रामवासियों को मिलेंगे। हर संपत्तिधारक को संपत्ति का प्रमाण पत्र एवं भूमिस्वामित् प्राप् होगा। संपत्ति का सरकारी दस्तावेज प्राप् होने से मकान पर बैंक से ऋण लेना आसान होगा।


श्री मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि कई वर्षों से निवास कर रहे लोगों को पहले मलिकाना हक प्राप्त नहीं होता था। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उन गरीबों के बारे में सोचा जिनके पास मकान के कोई दस्तावेज नहीं होते थे। अधिकार अभिलेख मिलने से गरीबों को भय की शंका से मुक्ति मिली है। सरकार की मंशा अंत्योदय की सेवा करने की है। गरीबों के हितों के लिये अनेक योजनाएं संचालित की है जिसमें पीएम जन-धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली एवं पेयजल आदि शामिल है।


कार्यक्रम में शब्बीर उस्मानी, ठाकुर राजीव सिंह, हरगोविन्द पटैल, लाल साहब जाट, रमाकांत धाकड़, दकिशोर ठाकुर, मनीष ठाकुर, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, हितग्राही, विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन दीपक अग्निहोत्री ने किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.