धर्म परिवर्तन के विरोध में बलवा

Updated on 08-12-2021 06:32 PM

भोपाल विदिशा में धर्मांतरण का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों ने मिशनरी स्कूल पर पथराव और तोडफ़ोड़ की। उन्होंने गंजबासौदा के सेंट जोसेफ स्कूल पर 8 बच्चों का धर्म बदलवाने का आरोप लगाया है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्कूल पर हमला बोल दिया। इस दौरान 12वीं के स्टूडेंट एग्जाम दे रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया। इस मामले में बलवा का केस दर्ज कर 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

इधर, स्कूल ने धर्म परिवर्तन की बात को सिरे से खारिज कर कलेक्टर से शिकायत की है। दरअसल, कथित धर्मांतरण के खिलाफ विहिप और बजरंग दल ने प्रदर्शन और घेराव का ऐलान किया था। पुलिस ने मामला मामूली समझा था, लेकिन प्रदर्शनकारी गेट और दीवार फांदकर स्कूल कैंपस में घुस गए। उन्होंने वहां रखी कुर्सी-गमले, वहां खड़ी कार और इमारत के शीशे तोड़ डाले। हंगामे के बीच स्कूल में बच्चों की परीक्षा चल रही थी।

जहां प्रदर्शन, वहां पहले सिर्फ 4 पुलिसकर्मी लगाए

हिंदू संगठनों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने विदिशा, गुलाबगंज, त्योंदा और नटेरन से फोर्स बुलाया था। शहर के अलग-अलग स्थानों पर उसकी तैनाती की गई। जहां प्रदर्शन हो रहा था, वहां सिर्फ चार पुलिसकर्मी लगाए गए थे, क्योंकि यह अंदाजा नहीं था कि प्रदर्शनकारी भड़क जाएंगे।

30 अक्टूबर को धर्मांतरण का आरोप

हिंदू संगठनों का आरोप है कि 30 अक्टूबर को सेंट जोसेफ स्कूल में ईसाई धर्म का कार्यक्रम कर 8 छात्राओं का गोपनीय तौर पर धर्मांतरण संस्कार कराया था। जैसे ही खबर बाहर आई, इसे लेकर हंगामा मच गया। हंगामे से एक दिन पहले कई सामाजिक संगठनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिए थे। मिशनरी संस्थाओं द्वारा प्रदेश में हिंदू बच्चों के धर्मांतरण संबंधी विवाद का यह चौथा मामला है।

 इससे पहले खरगोन में धर्मांतरण के मामले में एक महिला और पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसका वीडियो भी सामने आया था। इसमें एक व्यक्ति कह रहा था 22 लोगों का धर्मांतरण किया जा चुका है। इसी प्रकार झाबुआ में पुलिस ने धर्मांतरण कराने के मामले में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद रायसेन के कन्या छात्रावास में हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण करने की शिकायत बाल आयोग से की गई थी। छात्राओं को धार्मिक पुस्तक देकर उनका ब्रेनवॉश करने का आरोप लगा था। ऐसा ही मामला नगर में उजागर होने? के बाद इस पर बवाल मचा हुआ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.