एमपी एग्रो के जिला प्रबंधक के घर व आफिस पर छापा

Updated on 03-12-2021 09:46 PM

भोपाल ईओडब्ल्यू इंदौर की छह टीमों ने  एमपी एग्रो के जिला प्रबंधक धार के रमेशचंद्र रूपरिया के घर और आफिस पर छापामार कार्यवाही की। यह छापामार कार्यवाही आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में की जा रही है। बता देंकि कुछ माह पहले भी गोपनीय रूप से जो इओडब्लू की टीम पाटीदार के मोहन बड़ोदिया स्थित निवास पर पहुंची थी। उस समय टीम गोपनीय रूप से जांच करके लौट गई थी। सूचना पुख्ता होने के बाद शुक्रवार तड़के कार्यवाही की गई है। इंदौर टीम ने उनके त्रिमूर्ति नगर धार स्थित मकान और धार में एमपी एग्रो के आफिस के साथ ही इंदौर में आलोक नगर कनाड़िया स्थित मकान पर एक साथ छापा मारा।

इसके अलावा शाजापुर मोहन बड़ोंदिया के स्थित घर और केयर हॉस्पिटल पर भी छापा मारा। उसके भोपाल चुनाभट्टी चिनार वुडलेंड कोलार रोड पर भी कार्यवाही की गई। इओडब्ल्यू को इनके पास से 2.5 करोड़ से ज्यादा की आय से अधिक सम्पत्ति की जानकारी प्राप्त हुई थी। धार में एमपी स्टेट एग्रो कार्यालय में प्रबंधक पद पर कार्यरत रमेश पाटीदार के मोहन बड़ोदिया स्थित निवास और हॉस्पिटल बिल्डिंग पर ईओडब्ल्यू इंदौर की दो टीमों द्वारा कार्यवाही की गई है। टीम शुक्रवार तड़के पांच बजे मोहन बड़ोदिया पहुंची और कार्यवाही शुरू की। टीम का नेतृत्व ईओडब्ल्यू निरीक्षक कैलाश पाटीदार और विनोद सोनी कर रहे हैं।

 निरीक्षक कैलाश पाटीदार ने बताया कि दो टीम कार्रवाई कर रही हैं, जिनमें एक टीम निरीक्षक विनोद सोनी के नेतृत्व में पाटीदार के घर पर संपत्ति का आकलन कर रही है। वहीं दूसरी टीम उनके नेतृत्व में हॉस्पिटल में संपत्ति का आकलन कर रही है। पाटीदार ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति होने की सूचना मिली थी। जिस पर जांच के बाद कार्यवाही की गई है। अभी जांच प्रारंभ ही हुई है। इसलिए ज्यादा जानकारी टीम द्वारा नहीं दी गई है। निरीक्षक पाटीदार का कहना है कि जैसे ही जांच आगे बढ़ेगी, संपत्ति के बारे में जानकारी सामने आएगी। फिलहाल सर्वे जारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
इंदौर। ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 20 से 22 जुलाई तक इंदौर के…
 30 April 2026
इंदौर —इंदौर एनिमल लिबरेशन शनिवार, 02 मई 2026 को शाम 6 बजे से 8 बजे तक छप्पन दुकान पर एक विशेष जन-जागरूकता पहल आयोजित कर रहा है, जिसका उद्देश्य डेयरी…
 25 April 2026
इंदौर— चत्रभुज नरसी स्कूल (CNS), इंदौर ने 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग कॉम्पिटिशन से अपनी स्टेट-ऑफ़-द-आर्ट पिस्टल शूटिंग एकेडमी की शुरुआत की। इस इवेंट का फोकस ओलंपिक…
 25 April 2026
इंदौर: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर,…
 22 April 2026
इंदौर: चत्रभुज नरसी स्कूल, में 25 और 26 अप्रैल, 2026 को पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में छात्र और वयस्क इस अनुशासित खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।…
 17 April 2026
इंदौर। मध्यप्रदेश से एक अहम पहल सामने आई है, जहां एक इंडियन स्टार्टअप देश की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाने के लिए स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बढ़ते…
 13 April 2026
इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित एसेंशिया लग्ज़री होटल में 19 अप्रैल तक एक विशेष महाराष्ट्रीयन फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह फेस्टिवल होटल के ब्लू सॉल्ट और कॉफी रेस्टोरेंट में प्रतिदिन…
 10 April 2026
इंदौर: मिताशा फाउंडेशन के नेतृत्व में संचालित “संकल्प एक लाख अंगदान से जीवनदान” अभियान के अंतर्गत अंगदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन सी.एम.ई. का आयोजन किया…
 08 April 2026
इंदौर। सेंट्रल इंडिया में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अरिहंत कॉलेज द्वारा समर्थित कासलीवाल स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फाउंडेशन ने आई आई टी और आई आई एम…
Advt.