रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने ओटीटी पर बनाया तगड़ा रेकॉर्ड, 3 दिनों में 20.8 मिलियन घंटे किए पूरे

Updated on 01-02-2024 05:24 PM
रणबीर कपूर की हालिया फिल्म 'एनिमल' ने 26 जनवरी को अपने डिजिटल डेब्यू के साथ ही नेटफ्लिक्स पर रेकॉर्ड तोड़ डाला है। इस फिल्म ने 6.2 मिलियन व्यूज और 20.8 मिलियन घंटे की व्यूअरशिप के साथ ओटीटी का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की और बॉलीवुड की बम्पर कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। ये साल 2023 की सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में तीसरे नंबर पर है।
रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर रणबीर कपूर की इस एक्शन फिल्म 'एनिमल' को ओटीटी पर भी काफी पसंद किया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाद फिल्म ने अपने डिजिटल डेब्यू के साथ ही दूसरा रेकॉर्ड भी तोड़ डाला है।


पहले वीक में 6.2 मिलियन व्यूज हासिल

पिछले साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'एनिमल' ने नेटफ्लिक्स पर अपने पहले वीक में 6.2 मिलियन व्यूज हासिल करते हुए के एक नया माइल स्टोन तय कर लिया है।

तीन दिनों के भीतर 20.8 मिलियन घंटे देखा जा चुका है

Boxoffice.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 'एनिमल' को रिलीज के तीन दिनों के भीतर 20.8 मिलियन घंटे देखा जा चुका है। 'एनिमल' का वॉच टाइम है 2 करोड़ 80 लाख घंटे हैं और 62 लाख व्यूज हैं। बताया जा रहा है कि इससे पहले RRR हाइएस्ट परफॉर्म करने वाली फिल्म थी जिसका रेकॉर्ड एनिमल' ने ध्वस्त कर दिया है।

बाप-बेटे के जटिल रिश्ते की कड़वी कहानी है 'एनिमल'

संदीप रेड्डी वांगा की ये फिल्म बाप-बेटे के जटिल रिश्ते की कड़वी कहानी है, जिसमें पिता को लेकर बेटे का ऑब्सेशन दिखाया गया है। ये ऑब्सेशन ऐसा है जो खून-खराबे तक पहुंचा देता है। साल 2023 में 'जवान' और 'पठान' के बाद सबसे अधिक कमाई 'एनिमल' ने की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.